फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   banks employees strike on 30 and 31 may 2018 in himachal

आज ही निपटा लें बैंक के जरूरी काम, इतने दिन बैंकों में रहेगी हड़ताल

Wed, 30 May 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 30 May 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
banks employees strike on 30 and 31 may 2018 in himachal

बैंकों का जरूरी काम आज ही निपटा लें। ऐसा न करने पर आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। आगामी दो दिनों तक बैंकों में कामकाज बाधित हो सकता है। 

विज्ञापन


बैंक कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे। इससे ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश में 30 और 31 मई को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन

banks employees strike on 30 and 31 may 2018 in himachal

इस दो दिवसीय हड़ताल के चलते प्रदेश वासियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  हड़ताल के दौरान बैंक अफसरों और कर्मचारियों की नौ यूनियनें केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगी। 

बीते दिनों केंद्र सरकार को सौंपे गए मांगपत्र की अनदेखी से नाराज होकर यूनियनों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। प्रदेश बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम वर्मा ने बताया है कि इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) द्वारा वेतन में दो फीसदी की मामूली बढ़ोतरी की गई है।

इन मांगों को लेकर हो रही हड़ताल

banks employees strike on 30 and 31 may 2018 in himachal

 विगत बीते पांच मई को हुई बातचीत के दौरान आईबीए ने वेतन में दो फीसदी की बढ़ोतरी सहित दो प्रस्ताव दिए थे, जिसे खारिज कर दिया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) एआईबीओसी, एआईबीईए तथा एनओबीडब्ल्यू सहित नौ संगठनों का एक निकाय है।

यूनाइटेड फोरम ऑफ  बैंक यूनियन के आह्वान पर देश के 10 लाख बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी 30 और 31 मई को हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि बैंककर्मियों की मेहनत व ईमानदारी का दो प्रतिशत वृद्धि प्रस्ताव एक मजाक बन कर रह गया है। बैक कर्मचारी दूरदराज क्षेत्रों में विकट परिस्थिति में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

हड़ताल के दौरान लेनदेन के लिए उपलब्ध रहेगी ये सुविधा

banks employees strike on 30 and 31 may 2018 in himachal

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन  हिमाचल संयोजक गोपाल शर्मा ने कहा कि 30 से 31 मई तक सभी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान कर्मचारी शिमला में डीसी कार्यालय के पास एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे। 

उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान सभी एटीएम में कैश उपलब्ध रहेगा। इसके लिए पहले ही तैयारियां पूरी की जा चुकी है। साथ ही नेट बैंकिंग भी चालू रहेगी। लोग ऑनलाइन लेन-देन कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed