फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bank will start e servilence service to protect atm from theif.

एटीएम लूट को रोकने के लिए ये है बैंकों का नया प्लान

Wed, 14 Jan 2015 02:18 PM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 02:18 PM IST
विज्ञापन
bank will start e servilence service to protect atm from theif.

एटीएम से बढ़ रही छेड़छाड़ और चोरी व लूट की घटनाओं को रोकने के लिए बैंक प्रबंधनों ने ई- सर्विलेंस सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। ई- सर्विलेंस सेवा में बैंक दफ्तर में एक टीवी स्क्रीन लगाई जाएगी। स्क्रीन पर 25 से 30 एटीएम पर नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन


एटीएम की 24 घंटे मानीटरिंग करने के लिए दो अफसरों की एक टीम बनाई जाएगी। यह अफसर एटीएम से छेड़छाड़ करने, सीसीटीवी से छेड़छाड़ करने और अन्य संदेहास्पद हरकत वालों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन


अगर कोई व्यक्ति एटीएम में संदिग्ध हालात में देखा जाता है तो उसकी शिकायत स्थानीय शाखा के अफसर और स्थानीय पुलिस को दी जाएगी।

ऐसे मौके पर आएगी पुलिस की टीम

bank will start e servilence service to protect atm from theif.

ऐसी स्थिति में ई सर्विलेंस करने वाली टीम बैंक अफसरों से संपर्क साध कर मौके पर टीमें भेजने की व्यवस्था करेंगे। बैंक अफसरों का कहना है कि ई सर्विलेंस से एटीएम की मानीटरिंग करना सुरक्षा कर्मियों की तैनाती करने से सस्ता पड़ेगा।

एटीएम को तोड़ने वाले शातिर की फुटेज मिली
वहीं, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और एसबीआई के एटीएम को तोड़ने का प्रयास करने वाले आरोपियों को तस्वीरें सामने आ गई हैं। अब इनकी शिनाख्त की कोशिशें की जा रही है। सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के स्ट्रांग रूम और एसबीआई के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया था लेकिन इसमें वह विफल रहे। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फुटेज में दिखा संदिग्‍ध

bank will start e servilence service to protect atm from theif.

पुलिस ने माल रोड, रिज, शिल्ली चौक, बस स्टेंड और पार्किंगों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग को खंगाला है। एसबीआई एटीएम के नजदीक एक संदिग्ध को आधी रात के समय देखा गया है। उसकी फुटेज भी निकाली गई है। रात के समय इस एरिया से कितनी गाड़ियां बाहर गईं, उसकी भी जांच चल रही है। एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि अभी जांच चल रही है।

उधर बैंक प्रबंधन एटीएम पर सुरक्षा कर्मी तैनात करने का खर्च उठाने में सक्षम नहीं है। जिन बैंकों ने एटीएम में सुरक्षा कर्मी तैनात भी किए हैं वह निजी कंपनियों के हैं। बैंक अधिकारियों का कहना है कि बैंक के पे रोल पर सुरक्षा कर्मी को रखना महंगा पड़ता है। एटीएम में कैश डालने वाली कंपनियों को ही सुरक्षा का जिम्मा दिया जाता है।

विज्ञापन

लोगों की बढ़ी मुसीबत

bank will start e servilence service to protect atm from theif.

राजधानी और इसके साथ लगते क्षेत्रों में शाम ढलते ही कई बैंक अपने एटीएम का शटर डाउन कर रहे हैं। सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रहे बैंक प्रबंधनों ने चोरी की घटनाओं से बचने के लिए यह फैसला लिया है। तर्क दिया जा रहा है कि जो एटीएम शाखाओं से दूर स्थित हैं और जिनमें औसतन रात के समय दस से कम ट्रांजेक्शन होती है। उन्हें रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक बंद रखा जाएगा।

पंजाब नेशनल बैंक के डीजीएम वीके गोयल का कहना है कि सुरक्षा कर्मी की तैनाती करना महंगा पड़ता है। ऐसे में अब ई सर्विंलेस से सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता करने की योजना बनाई गई है। अधिकांश बैंक इस दिशा में काम कर रहे हैं। इस योजना से चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी।

स्टेट बैंक आफ पटियाला के एजीएम सुरेश सूद का कहना है कि दिन के समय सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं। रात के समय सुरक्षा कर्मी तैनात करना महंगा पड़ता है। ऐसे में कम ट्रांजेक्शन वाले एटीएम को शाम ढलते ही बंद करने का फैसल लिया है। बैंक आफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक तुलसी राम ने बताया है कि बैंक में सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed