{"_id":"623c69e112d22f116946a154","slug":"bank-strike-march-2022-bank-closed-for-four-days-in-shimla-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनियनों की हड़ताल: चार दिन बंद रहेंगे बैंक, कैश लेनदेन न चेक क्लीयरेंस होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनियनों की हड़ताल: चार दिन बंद रहेंगे बैंक, कैश लेनदेन न चेक क्लीयरेंस होगी
Thu, 24 Mar 2022 06:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 24 Mar 2022 06:25 PM IST
सार
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं में कैश लेनदेन नहीं होगा न ही चैक क्लीयरेंस होगी। बैंक कर्मी मुख्य रूप से बैंक के निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
बैंक हड़ताल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार दिनों तक शिमला शहर के अधिकतर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे। हफ्ते के चौथे शनिवार की छुट्टी के चलते बैंक बंद होंगे, रविवार की छुट्टी रहेगी। सोमवार और मंगलवार को बैंक कर्मचारी यूनियनों की हड़ताल के चलते बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के संयोजक एवं अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि फोरम के 9 में से 3 घटक संगठनों के सदस्य ट्रेड यूनियनों की 28 और 29 मार्च की हड़ताल में भाग लेंगे। बैंक अधिकारी परिसंघ का इस हड़ताल को बाहरी समर्थन रहेगा।
विज्ञापन
इस हड़ताल में बैंक अधिकारी शामिल नहीं होंगे लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं में कैश लेनदेन नहीं होगा न ही चैक क्लीयरेंस होगी। बैंक कर्मी मुख्य रूप से बैंक के निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर जा रहे हैं। इसके अलावा बैंक कर्मी एनपीएस को खत्म कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन