{"_id":"6f2d875d0efb2a3282b68811d08ce290","slug":"bank-strike-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक रहे बंद, 1200 करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक रहे बंद, 1200 करोड़ का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 12 Nov 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को सभी बैंकों का कामकाज पूरी तरह ठप रहा। प्रदेश के किसी भी जिले में बैंक नहीं खुले, जिससे प्रदेश में तकरीबन 1200 करोड़ रुपये का कारोबार सीधे तौर पर प्रभावित हुआ। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदेश भर के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समेत प्रदेश भर के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कोई कामकाज नहीं हुआ। इससे प्रदेश के तमाम शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम भी खाली हो गए। पैसा निकालने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शिमला में भी ठप रहा काम
शिमला में भी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बुधवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। राजधानी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समेत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कोई कामकाज नहीं हुआ। शहर के एटीएम भी खाली हो गए। पैसा निकालने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
लोग एक एटीएम से दूसरे में भागते नजर आए। वेतनवृद्धि की मांग को लेकर पंजाब नेशनल बैंक की लिफ्ट शाखा के बाहर सुबह साढ़े दस बजे कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार और इंडियन बैंक एसोसिएशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
यूनियन के प्रदेश संयोजक प्रेम वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों की समस्याओं पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि तीन दिसंबर को उत्तरी क्षेत्र में एक बार फिर हड़ताल रहेगी। इसके बाद भी अगर समाधान नहीं निकला तो संगठन आंदोलन को और उग्र करेगा।