फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bank strike: ATMs emptied in many places in Himachal, employees will return to work from December 18

बैंक हड़ताल: हिमाचल में कई जगह खाली हो गए एटीएम, 18 दिसंबर से काम पर लौटेंगे कर्मी

Fri, 17 Dec 2021 10:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Dec 2021 10:41 PM IST
सार

हड़ताल के दूसरे दिन शुक्रवार को भी सार्वजनिक बैंकों की शाखाएं बंद रहीं। निजी बैंक शाखाएं हालांकि खुली रहीं लेकिन चेक क्लीयरेंस का काम प्रभावित हुआ। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने एलान किया है कि यदि केंद्र सरकार बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक 2021 को वापस नहीं लेती तो बैंक कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। 

विज्ञापन
Bank strike: ATMs emptied in many places in Himachal, employees will return to work from December 18
शिमला में बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैंक हड़ताल के दूसरे दिन शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में कई जगह एटीएम खाली हो गए। निजीकरण के खिलाफ कर्मचारी यूनियनों ने जिलों में प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। शनिवार से बैंक कर्मचारी काम पर लौटेंगे। हड़ताल के चलते दो दिन के दौरान चैक क्लीयरेंस नहीं होने से करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। हड़ताल के दूसरे दिन शुक्रवार को भी सार्वजनिक बैंकों की शाखाएं बंद रहीं। निजी बैंक शाखाएं हालांकि खुली रहीं लेकिन चेक क्लीयरेंस का काम प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने एलान किया है कि यदि केंद्र सरकार बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक 2021 को वापस नहीं लेती तो बैंक कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के संयोजक नरेंद्र शर्मा ने कहा कि किसी भी कीमत पर बैंकों का निजीकरण कर देश की अर्थ व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने नहीं दिया जाएगा। एआईबीईए के महासचिव नरेंद्र वर्मा ने कहा कि बैंकों के निजीकरण से न सिर्फ बैंक कर्मियों का भविष्य अंधकारमय होगा बल्कि देश के आम लोगों को भी नुकसान झेलना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed