दो दिन तक हड़ताल पर रहेंगे बैंक कमी, सड़क पर उतरेंगी 9 यूनियनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे। इससे ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश में 30 और 31 मई को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दो दिवसीय हड़ताल के चलते प्रदेश वासियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
हड़ताल के दौरान बैंक अफसरों और कर्मचारियों की नौ यूनियनें केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगी। बीते दिनों केंद्र सरकार को सौंपे गए मांगपत्र की अनदेखी से नाराज होकर यूनियनों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।
प्रदेश बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम वर्मा ने बताया है कि इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) द्वारा वेतन में दो फीसदी की मामूली बढ़ोतरी की गई है।
ये है बैंकों की हड़ताल की वजह
विगत बीते पांच मई को हुई बातचीत के दौरान आईबीए ने वेतन में दो फीसदी की बढ़ोतरी सहित दो प्रस्ताव दिए थे, जिसे खारिज कर दिया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) एआईबीओसी, एआईबीईए तथा एनओबीडब्ल्यू सहित नौ संगठनों का एक निकाय है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर देश के 10 लाख बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी 30 और 31 मई को हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि बैंककर्मियों की मेहनत व ईमानदारी का दो प्रतिशत वृद्धि प्रस्ताव एक मजाक बन कर रह गया है। बैक कर्मचारी दूरदराज क्षेत्रों में विकट परिस्थिति में काम कर रहे हैं।