{"_id":"83817bfdd01b4c5b1e6c023521d01c93","slug":"bank-employees-called-off-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहत: बैंकों में अब नहीं होगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी राहत: बैंकों में अब नहीं होगी हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 24 Feb 2015 02:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मियों और भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के बीच आखिरकार समझौता हो गया है। कर्मचारियों ने 25 फरवरी से प्रस्तावित अखिल भारतीय बैंक हड़ताल को वापस ले लिया है। ऐसे में अब बैंक खुले रहेंगे और आप अपना काम आसानी से निपटा सकेंगे।
विज्ञापन
अब बैंककर्मियों को 15 फीसदी की वेतन बढ़ोतरी 1 नवंबर 2012 से तो मिलेगी ही, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी भी रहेगी। इसके बदले महीने के पहले एवं तीसरे शनिवार को पूरे दिन काम करना होगा।
विज्ञापन
वेतन बढोत्तरी के समझौते की वजह से देश के सरकारी क्षेत्र के बैंकों पर सालाना 4725 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए) के प्रमुख एसएस सिसोदिया ने बताया कि आईबीए बैंककर्मियों के वेतन में 15 फीसदी की बढ़ोतरी पर सहमत हो गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा हर महीने के दूसरे एवं चौथे शनिवार को बैंक में छुट्टी रहेगी। अभी तक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक हर शनिवार को खुलते हैं लेकिन बैंकों में आधे दिन ही काम होता है। उन्होंने बताया कि वेतन के नए सिरे से गणना से पहले अभी के महंगाई भत्ते (डीए) को वेतनमान में समाहित किया जाएगा।