फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bandh

राजधानी के कारोबारियों ने किया बंद का समर्थन, लेकिन खुले रहेंगे बाजार

Mon, 07 Dec 2020 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
bandh
दिनभर बंद में शामिल होने पर होती रही चर्चा, कुछ दुकानदार अपने स्तर पर बंद रख सकते हैं दुकानें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। किसान आंदोलन पर बुलाए देशव्यापी बंद को राजधानी के कारोबारियों ने समर्थन तो दिया है, लेकिन शहर के बाजार मंगलवार को खुले रहेंगे। कारोबारियों ने दुकानें बंद नहीं करने का फैसला लिया है। सोमवार को बाजार बंद को लेकर शहर के कारोबारियों में भी चर्चा जारी रही। कांग्रेस समेत कई संगठनों ने कारोबारियों को बंद का समर्थन करने और बाजार बंद रखने के लिए संपर्क किया। कई कारोबारी इसके समर्थन में दुकानें बंद करने को भी तैयार हो गए लेकिन ज्यादातर कारोबारियों ने कहा कि उन्हें दुकानें बंद नहीं करनी चाहिए।
कारोबारियों ने शिमला व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ भी बातचीत की। शाम को सबसे बातचीत करने के बाद तय किया कि किसान आंदोलन को शहर के कारोबारी समर्थन तो देंगे, लेकिन बाजार बंद नहीं किए जाएंगे। ऐसे में मंगलवार को भी शहर की दुकानें खुली रहेंगी। हालांकि बंद को समर्थन देने वाले कारोबारी और कांग्रेस, माकपा से जुड़े कारोबारी नेता दुकानें बंद कर सकते हैं। शिमला व्यापार मंडल महासचिव संजीव ठाकुर ने कहा कि बंद का समर्थन करने वाले कारोबारी अपने स्तर पर दुकानें बंद रख सकते हैं। व्यापार मंडल ने बाजार बंद करने को नहीं कहा है।
विज्ञापन

दूध और ब्रेड की सप्लाई
पर पड़ सकता है असर
शहर में दूध, ब्रेड समेत आवश्यक सामान की सप्लाई पर असर पड़ सकता है। यदि वाहनों की आवाजाही रोकी जाती है तो शहर में डेली नीड्स के सामान की किल्लत हो सकती है। हालांकि, दावा किया गया है कि आवश्यक सामान, एंबुलेंस और शादी से जुड़े वाहनों को नहीं रोका जाएगा। शहर में सोमवार शाम ही ज्यादातर लोगों ने दूध ब्रेड आदि की खरीदारी कर ली। ज्यादातर दुकानों पर दोपहर बाद ही दूध का स्टॉक खत्म हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed