फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   'Banana ride' to be held in Gobindsagar lake for the first time

Gobindsagar Lake: पहली बार गोबिंदसागर झील में होगी ‘बनाना राइड’, पर्यटकों को मिलेगी सुविधा

Sun, 02 Oct 2022 11:50 AM IST
Krishan Singh राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sun, 02 Oct 2022 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार
पहली बार गोबिंदसागर झील में बनाना राइड (एक तरह की जलक्रीड़ा) होगी। गोवा के बजाय ऊना जिला में ही बनाना राइड के नजारे देखने को मिलेंगे। 
loader
'Banana ride' to be held in Gobindsagar lake for the first time
गोबिंदसागर झील में होगी ‘बनाना राइड - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में पहली बार गोबिंदसागर झील में बनाना राइड (एक तरह की जलक्रीड़ा) होगी। गोवा के बजाय ऊना जिला में ही बनाना राइड के नजारे देखने को मिलेंगे। बनाना राइड के अलावा कई तरह की अन्य गतिविधियां भी करवाई जाएंगी। रविवार को पैरा सेलिंग के ट्रायल लिए जाएंगे। गोबिंदसागर झील में कई गतिविधियां करवाने की योजना है। बंगाणा के अंदरौली में सीएम जयराम ठाकुर रविवार को जलक्रीड़ाओं का शुभारंभ करेंगे। अंदरौली में गोबिंदसागर झील में जेट स्कूटर, पावर बोट, बनाना राइड, सुपर राइड करवाई जाएंगी। इनमें मुख्य आकर्षण बनाना राइड रहेगी। यह राइड गोवा में अधिक देखने को मिलती हैं। आने वाले दिनों में यह सब गतिविधियां गोबिंदसागर झील में होंगी। समुद्र किनारे इस राइड का आनंद लेने के लिए पर्यटक गोवा पहुंचते हैं। ये सभी गतिविधियां ऑपरेटर प्रदेश सरकार की ओर से जारी दरों के हिसाब से करवाई जाएंगी। वाटर स्पोर्ट्स के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं।



अंदरौली को पर्यटन की लिहाज से विकसित किया जा रहा है। कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। कैफे समेत अन्य कई आकर्षक सुविधाओं से लेस चीजें बनवाई जा रही हैं। यहां बाबा गरीब नाथ मंदिर भी है। पानी से घिरा यह मंदिर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। पंजाब से सटा होने के कारण वीकेंड पर यहां खासी भीड़ रहती है। उधर, संचालक गौरव गर्ग ने बताया कि वाटर स्पोर्ट्स के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्धारित दरों पर ही इनका संचालन किया जाएगा। पर्यटकों के लिए यह एडवेंचर के लिए बेहतरीन जगह बनेगी। वहीं, उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि अंदरौली को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू होने से पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।


यह है बनाना राइड
बनाना राइड में जेट स्कूटर के पीछे इंफोटेबल बंधा होता है। मुख्य तौर पर यह गोवा में होती है। इसमें एक ट्यूब बोट स्पीड बोट के पीछे बंधी होती है। स्पीड बोट ही इसे खींचती है। चारों तरफ फैले पानी के बीच बनाना राइड में एक साथ कई लोग बैठ पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed