{"_id":"615426fad7acb95e3d691d4ca4fa47b0","slug":"ban-on-vehicles-at-rohtang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग जा रहे हैं तो जरूर पढ़ लें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग जा रहे हैं तो जरूर पढ़ लें ये खबर
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 17 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश-विदेश से रोहतांग के दीदार को पहुंचे सैलानी सोमवार को परमिट न मिलने से मायूस होकर लौट गए। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की मोहलत खत्म होने के बाद सोमवार से प्रशासन ने मनाली से रोहतांग जाने वाले सभी तरह के पेट्रोल और डीजल वाहनों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
लिहाजा, किसी को भी परमिट नहीं दिया जा रहा। केवल लाहौल स्पीति और लेह जाने वालों को ही परमिट दिए गए। इसके लिए इन्हें पहले मनाली में बैरियर पर पुख्ता प्रमाण देने पड़े, तभी परमिट जारी हुए। एसडीएम मनाली ज्योति राणा का कहना है कि एनजीटी के आदेशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
रोहतांग में कोई भी वाहन खड़ा नहीं हो पाएगा। मढ़ी चौकी में तैनात पुलिस रोहतांग में गश्त करेगी। अगर कोई भी वाहन रोहतांग में पकड़ा गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि टैक्सी ऑपरेटरों और अन्य कारोबारियों को अब सितंबर तक कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही। एनजीटी अगली सुनवाई अब 17 सितंबर को करेगा।
विज्ञापन