{"_id":"62c5b6ba21d2db09970c729c","slug":"ban-on-putting-up-personal-hoardings-banners-wall-paintings-of-congress-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Congress: कांग्रेस नेताओं के व्यक्तिगत होर्डिंग, बैनर, वॉल पेंटिंग्स लगाने पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Congress: कांग्रेस नेताओं के व्यक्तिगत होर्डिंग, बैनर, वॉल पेंटिंग्स लगाने पर लगी रोक
Wed, 06 Jul 2022 09:55 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 06 Jul 2022 09:55 PM IST
सार
कई जिलों में कुछ नेताओं की ओर से खुद को प्रत्याशी घोषित करने पर कांग्रेस के प्रचार एवं प्रकाशन कमेटी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए व्यक्तिगत प्रचार पर रोक लगाने का फैसला लिया है। रोक के बावजूद व्यक्तिगत प्रचार प्रसार में संलिप्त पाए
जाने पर नेताओं को कार्रवाई के प्रति भी चेताया है।
विज्ञापन
प्रचार एवं प्रकाशन कमेटी के अध्यक्ष सुधीर शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं पर अपने नाम से होर्डिंग, बैनर, पेंटिंग्स, वॉल पेंटिंग्स, मीडिया विज्ञापन या किसी अन्य माध्यम से अपना व्यक्तिगत प्रचार एवं प्रसार करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। कई जिलों में कुछ नेताओं की ओर से खुद को प्रत्याशी घोषित करने पर कांग्रेस के प्रचार एवं प्रकाशन कमेटी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए व्यक्तिगत प्रचार पर रोक लगाने का फैसला लिया है। रोक के बावजूद व्यक्तिगत प्रचार प्रसार में संलिप्त पाए जाने पर नेताओं को कार्रवाई के प्रति भी चेताया है। पार्टी की विचारधारा के प्रचार और प्रसार पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के प्रचार एवं प्रकाशन कमेटी के अध्यक्ष और कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा की ओर से प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि वे व्यक्तिगत प्रचार से बचें। पार्टी सदस्यों को पार्टी संबंधित प्रचार या मीडिया प्रकाशन के लिए भी अधिकारिक कमेटी से अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है। कुछ क्षेत्रों में पाया गया है कि पदाधिकारी जाने अनजाने पार्टी हित से हट कर व्यक्तिगत प्रचार में संलिप्त पाए गए हैं। प्रत्येक पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र और बूथ को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया है। सुधीर शर्मा ने कहा कि पार्टी के प्रचार, प्रसार और प्रकाशन के लिए जो अधिकारिक कमेटी गठित की गई है। यह सुनिश्चित करने में लगी है कि कांग्रेस पदाधिकारी पार्टी हित में ना कि व्यक्तिगत हित में जनता के रूबरू हों। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एकजुट है और मजबूती से आगे बढ़ रही है। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सत्ता में काबिज होगी।
विज्ञापन