{"_id":"cb42f98021101a1bee68e2d76ed93a82","slug":"ban-on-pan-masala-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गुटका और चबाने वाले पान मसाले पर भी पाबंदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गुटका और चबाने वाले पान मसाले पर भी पाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 23 Jul 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने चबाने वाले पान मसाले पर भी पूर्ण पाबंदी लगा दी है। गुटका, पान मसाला, सुपारी, मशेरी जैसे पदार्थों पर रोक लगाई गई है। प्रदेश सरकार की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक अगर कोई दुकानदार इन नशीले पदार्थों को बेचते हुए पकड़ा जाता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यही नहीं, भंडारण करने वाले लोगों से भी प्रदेश सरकार सख्ती से निपटेगी। इनके खिलाफ भी सजा का प्रावधान किया गया है। उल्लेखनीय है कि खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण ने प्रदेश में कई दुकानदारों पर इस नियम के तहत कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन
गोदामों के पड़ा स्टॉक नष्ट कर दिया है और दुकानदारों पर जुर्माना और कानून कार्रवाई की गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) विनीत चौधरी ने कहा कि मनमानी करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन