फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ban imposed on the deployment of teachers for exam duty in other colleges; Higher Education issues instruction

हिमाचल: निर्बाध चलेगी पढ़ाई, दूसरे कॉलेजों में परीक्षा ड्यूटी के लिए शिक्षकों की तैनाती पर रोक, निर्देश जारी

Tue, 03 Nov 2026 05:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Nov 2026 05:30 AM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशालय ने निर्देश जारी किए हैं कि शिक्षकों को अन्य कॉलेजों में परीक्षा ड्यूटी पर भेजने के प्रस्ताव हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) और सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) को विचार के लिए न भेजे जाएं। 

विज्ञापन
Ban imposed on the deployment of teachers for exam duty in other colleges; Higher Education issues instruction
हिमाचल उच्च शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल के सरकारी डिग्री कॉलेजों में दूसरे कॉलेजों में परीक्षा ड्यूटी के लिए सहायक और एसोसिएट प्रोफेसरों की तैनाती पर रोक लगा दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने निर्देश जारी किए हैं कि शिक्षकों को अन्य कॉलेजों में परीक्षा ड्यूटी पर भेजने के प्रस्ताव हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) और सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) को विचार के लिए न भेजे जाएं। यह फैसला शिक्षकों की तैनाती के कारण दूसरे और तीसरे वर्ष की कक्षाओं की पढ़ाई प्रभावित होने के मद्देनजर लिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश के सरकारी डिग्री कॉलेजों में इन दिनों सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। इस दौरान सहायक और एसोसिएट प्रोफेसरों को परीक्षा ड्यूटी के लिए दूसरे कॉलेजों में भेजे जाने से नियमित कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। विशेष रूप से दूसरे और तीसरे वर्ष के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी डिग्री कॉलेजों और सरकारी संस्कृत कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि शिक्षकों को दूसरे कॉलेजों में परीक्षा ड्यूटी पर तैनात करने संबंधी मामले विश्वविद्यालयों को न भेजें। आदेश में कहा गया है कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed