फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bamboo furniture of mandi is decorating prime minister's office

यहां बना बांस का फर्नीचर बढ़ा रहा प्रधानमंत्री कार्यालय की शोभा

Tue, 15 May 2018 11:10 AM IST
सुशील शर्मा, अमर उजाला, धर्मपुर(मंडी)
सुशील शर्मा, अमर उजाला, धर्मपुर(मंडी) Updated Tue, 15 May 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
bamboo furniture of mandi is decorating prime minister's office

बांस का फर्नीचर प्रधानमंत्री कार्यालय की शोभा बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता के ही नहीं, बल्कि यहां के हस्तशिल्प और हथकरघा केंद्रों में बने फर्नीचर और आभूषणों के भी कायल हैं।

विज्ञापन


यही कारण है कि प्रधानमंत्री कार्यालय में आधुनिक फर्नीचर के साथ हिमाचल के कारीगरों के हाथों से बना बांस का फर्नीचर और सजावटी उत्पादों को खास जगह मिली है। 
विज्ञापन


मंडी जिले के धर्मपुर में प्रदेश के पहले मॉडर्न बांस कामन फैसिलिटी सेंटर में धर्मपुर के बांस से बने उत्पाद प्रधानमंत्री कार्यालय की शोभा बढ़ा रहा है। खासकर मंदिरों की काफी डिमांड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमओ से इस फर्नीचर की डिमांड तो रही ही है, हिमाचल से पीएम से मिलने जाने वाले भी बांस से बने उत्पाद साथ ले जाते हैं, क्योंकि इन उत्पादों में पीएम की विशेष रुचि रहती है। हाल ही में मंदिरों की खेप यहां से पीएमओ में भेजी गई है।

बांस से बने उत्पादों का राजधानी दिल्ली में स्थित सरकारी दफ्तरों में ही पंद्रह लाख तक का कारोबार हो चुका है। बढ़ती मांग को देखते हुए बांस केंद्र से अब कांगड़ा, पालमपुर, हमीरपुर, सरकाघाट को भी जोड़ा जा रहा है। जहां सेंटर स्थापित होंगे।

200 कारीगर हाथों से बना रहे उत्पाद 

bamboo furniture of mandi is decorating prime minister's office

हस्त शिल्प एवं हथकरघा निगम की ओर से क्षेत्र के करीब 200 लोगों को बांस के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण एक्सपर्ट के माध्यम से दिया जा रहा है। हुनर सीख रहे प्रशिक्षुओं को 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिए जा रहे हैं।

यह प्रोजेक्ट 4 करोड़ का जिसे चार वर्ष तक चलाया जाना है। एक बांस की नाल से करीब 2 हजार रुपये के उत्पाद तैयार किए जाते हैं। बांस से बने उत्पाद अब चीन, दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग, जर्मनी इत्यादि देशों की शोभा बढ़ाएगा।

प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर राकेश कुमार ने बताया कि बांस से बने सामान की प्रदेश और देश के अलावा विदेशों से भी मांग आ रही है। सरकारी स्तर पर दिल्ली, मुंबई और लोकल मेलों में विदेशी मेहमानों से लिंक बनते हैं, जहां से डिमांड आने लगती है। बांस के फर्नीचर पर बोरेक्स व बोरिक एसिड का केमिकल लगता है। जिससे कीड़ा नहीं लगता। 

यह उत्पाद बढ़ा रहे शोभा 

bamboo furniture of mandi is decorating prime minister's office

मंदिर, फोटो फ्रेम, डस्टबीन, फ्लावर पॉट, डाइनिंग सजावट, टी कोस्टर, पैन स्टैंड, सुराही, लैंप शेड, स्टूल, सोफासेट, कुर्सियां आदि उत्पाद पीएमओ कार्यालय की शोभा बढ़ा रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने कहा कि पीएमओ में धर्मपुर केंद्र में बना फर्नीचर जा रहा है। पीएम की इस फर्नीचर में खास रुचि है। 

ट्रंप को भी हिमाचली उत्पाद उपहार में दे चुके हैं पीएम 
पीएम की हिमाचल के देसी उत्पादों में रुचि जगजाहिर है। जून 2017 मे व्हाइट हाऊस में अमेरिका के राष्ट्रपति और उनकी धर्मपत्नी के साथ भेंटवार्ता में पीएम ने मंडी में बना सिल्वर ब्रेसलेट, कांगड़ा चाय, शहद और कुल्लू शाल का एक गिफ्ट हैंपर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed