फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Balika Ashram three girl students missing in shimla

बालिका आश्रम की तीन छात्राएं लापता, स्कूल के लिए निकली थीं

Thu, 21 Jun 2018 01:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 21 Jun 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
Balika Ashram three girl students missing in shimla

टुटीकंडी बालिका आश्रम में रहने वाली तीन नाबालिग लड़कियां रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। मामला राजधानी शिमला का है। आश्रम से वे टुटीकंडी स्कूल के लिए निकलीं लेकिन वे तीनों स्कूल नहीं पहुंचीं। इनमें दो लड़कियां नौवीं कक्षा की छात्राएं हैं, जबकि तीसरी लड़की दसवीं कक्षा में पढ़ती है।

विज्ञापन


लड़कियां में दो छात्राएं नेपाल और एक छात्र मंडी जिले की है। आश्रम प्रबंधन की तरफ से इसके बारे में थाना बालुगंज में सूचित किया गया है। जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह रोजना की तरह आश्रम की लड़कियां स्कूल के लिए निकली। इसमें गायब हुई तीनों लड़कियां भी शामिल थी।
विज्ञापन


लड़कियों के स्कूल से गैर हाजिर होने पर स्कूल प्रबंधन ने फोन पर इसकी सूचना आश्रम प्रबंधन को दी। इस पर आश्रम प्रबंधन ने  तीनों लड़कियां की आस पास के क्षेत्र में तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ आश्रम से स्कूल गई बाकी लड़कियों से भी गायब लड़कियों के बारे में पूछताछ की गई लेकिन इनका कोई पता नहीं चला। दोपहर बाद छात्राओं का कोई सुराग न मिलने पर आश्रम प्रबंधन ने थाना बालुगंज में इसकी सूचना दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल ही पुलिस

Balika Ashram three girl students missing in shimla

पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग छात्राओं की तलाश शुरू की। पुलिस ने आस पास के क्षेत्र और शहर के बस अड्डों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है। इसके साथ ही पुलिस ने आस पास के थानों में तीनों छात्राओं के लापता होने और इनकी फोटो भेज दी है। डीएसपी प्रमोद शुक्ला ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लापता हुई तीनों लड़कियों की तलाश जारी है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक हंस राज शर्मा ने बताया कि आश्रम से तीन छात्राएं सुबह स्कूल गई लेकिन स्कूल प्रबंधन ने बताया कि वह स्कूल नहीं पहुंची जिस पर इन तीनों लड़कियों की गुमशुदगी की शिकायत थाना बालुगंज में दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed