फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Baldeyan, Piran, and Koti kick off their campaigns with wins in the zonal competition.

Shimla News: जोनल प्रतियोगिता में बल्देयां, पीरन और कोटी ने जीत से किया आगाज

Wed, 02 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Baldeyan, Piran, and Koti kick off their campaigns with wins in the zonal competition.
शिमला। जिले के मशोबरा जोन में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार से विभिन्न खेलों की स्पर्धाएं शुरू हुईं। प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो सहित अन्य खेलों के मुकाबले हुए। इसमें बल्देयां, पिरन, कोटी, मशोबरा, नीन और घणाहट्टी स्कूल ने विभिन्न स्पर्धाओं में जीत के साथ आगाज किया।
विज्ञापन

जोनल स्पर्धा में 15 स्कूलों की करीब 250 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। आयोजकों के अनुसार, पहले दिन कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वॉलीबाल में बल्देयां ने दुर्गापुर को हराया। पीरन ने मुंडाघाट को मात दी जबकि कोटी ने मशोबरा पर जीत दर्ज की। कबड्डी में बल्देयां ने दुर्गापुर को शिकस्त दी। वहीं मशोबरा ने डुबलू को हराया और पीरन को पराजित किया। इसके अलावा नीन ने जनेड़घाट को हराया, जबकि घणाहट्टी ने एमईएस मशोबरा को मात दी। खो-खो में नीन ने कोटी, घणाहट्टी ने पीरन और डुबलू ने बल्देयां को हराया। बैडमिंटन में मशोबरा, जनेड़घाट, घणाहट्टी और बल्देयां ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। प्रधानाचार्य आरके मारकंडेय ने बताया कि प्रतियोगिता में बुधवार को पहले दिन के मुकाबले खेले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article