Shimla: बलबीर वर्मा बोले- सिरमाैर में स्कूटर पर ढोया रेता-रोड़ी और सीमेंट, कांग्रेस भ्रष्टाचार की चैंपियन
वर्मा ने कहा कि आरटीआई के माध्यम से प्राप्त सबूतों के आधार पर खुलाया हुआ है कि सिरमौर में रामपुर भारापुर पंचायत में स्कूटर और छोटी गाड़ियों में टनों के हिसाब से रेता, रोड़ी, गटका और सीमेंट ढोया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। अब मोटर साइकिल पर टनों के हिसाब से रेत और बजरी ढोने का मामला सामने आया है। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की चैंपियन है। स्कूटर पर सेब, चमत्कारी खच्चर पर टनों की रोड़ी-रेत, स्कूटर-मोटरसाइकिल पर पानी और मोटर बाइक से जेसीबी का काम लेना इनका ट्रेंड बन गया है। बलवीर वर्मा ने सिरमौर के एक कांग्रेस नेता और रामपुर भारापुर पंचायत के भ्रष्टाचार का खुलासा करते हुए कहा कि आरटीआई के माध्यम से प्राप्त सबूतों के आधार पर हम सीधा-सीधा आरोप लगाना चाहते हैं कि स्कूटर और छोटी गाड़ियों में टनों के हिसाब से रेत, रोड़ी, गटका और सीमेंट ढोया गया है।
इसके फर्जी बिल बनाकर सरकारी खजाने से ठेकेदार के खाते में भुगतान भी किया गया है। वर्मा ने खुलासा करते हुए कहा कि मोटर साइकिल नंबर एचपी 71-5062 पर दो फेरों में 17.80 मीट्रिक टन और मोटर साइकिल नंबर एचपी 71-6233 पर दो चक्कर में 8 मीट्रिक टन रेत और रोड़ी की ढुलाई कर दी गई। साथ ही 945 किलो कैपेसिटी वाली गाड़ी एचपी 71-4878 में 21.70 मैट्रिक टन रोड़ी की ढुलाई कर दी गई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार केवल यहीं नहीं रुका। एक ही प्रकार के दो-दो बिल एक ही ठेकेदार के नाम पर क्लीयर कर दिए गए। ठेकेदार की बिल संख्या 154 और 152 इसके प्रमाण हैं। इसमें रेत, बजरी और गटका एक समान भेजा गया है, जिसका भुगतान भी हुआ है।