फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bal Vigyan Congress schedule changed due to sports competition.

Shimla News: खेलकूद स्पर्धा के चलते बदला बाल विज्ञान कांग्रेस का शेड्यूल

Thu, 17 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bal Vigyan Congress schedule changed due to sports competition.
रामपुर, कुमारसैन
विज्ञापन

और ठियोग के कार्यक्रम बदले
कुमारसैन का डीएवी कुमारसैन स्कूल में होगा कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी

शिमला। जिले में शिक्षा विभाग ने 33वीं उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के आयोजन को लेकर तीन उपमंडलों के आयोजन में बदलाव किया है। खेल टूर्नामेंट के चलते शिक्षा विभाग ने रामपुर, कुमारसैन और ठियोग-कोटखाई के लिए संशोधित कार्यक्रम स्थल तय किए हैं।

अब इन तीनों उपमंडलों में बाल विज्ञान कांग्रेस 18 और 19 सितंबर को नए निर्धारित स्कूलों में होगी। उपनिदेशक निशा भलूनी के कार्यालय से जारी संशोधित कार्यक्रम के तहत रामपुर उपमंडल का कार्यक्रम अब रामपुर, कुमारसैन का डीएवी कुमारसैन और ठियोग-कोटखाई का जेएनवी ठियोग में होगा। इन तीनों स्थानों पर विद्यार्थियों के लिए बाल विज्ञान कांग्रेस की गतिविधियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करवाई जाएंगी। विभाग के अनुसार पहले जारी कार्यक्रम में इन तीनों उपमंडलों के लिए आयोजन स्थल तय किए थे लेकिन बाद में उन स्कूलों में खेल प्रतियोगिताएं निर्धारित हुईं। इस कारण विभाग ने इनके शेड्यूल में बदलाव किया है। तीनों उपमंडलों में आयोजन की जिम्मेदारी के साथ सहयोग के लिए संबंधित उपमंडल समन्वयकों की भी तैनाती की है। विभाग ने आयोजन सचिवों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आयोजन स्थल में किए गए बदलाव के अलावा पूर्व आदेश की बाकी सभी शर्तें और प्रावधान पहले की तरह लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article