Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bail petition of two accused caught with hashish rejected

Shimla News: चरस सहित पकड़े गए दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

Sun, 25 May 2025 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bail petition of two accused caught with hashish rejected
मंडी। अदालत ने व्यावसायिक मात्रा में चरस सहित पकड़े गए दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज करने का आदेश दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) की विशेष अदालत ने पंजाब के जिला मोगा के वार्ड नंबर 21 निवासी पाला सिंह और वार्ड नंबर 24 निवासी बलजिंदर सिंह की जमानत याचिकाओं को खारिज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

अदालत ने फैसले में कहा कि आरोपियों से व्यावसायिक मात्रा में चरस बरामद हुई है। आरोपी पाला सिंह के खिलाफ जिला कुल्लू के भुंतर पुलिस थाना में दर्ज एनडीपीएस के मामले में जमानत मिलने के बावजूद वह व्यावसायिक मात्रा की चरस के इस मामले में संलिप्त रहा है।
विज्ञापन

अदालत ने बरामद चरस की मात्रा के व्यावसायिक होने के कारण इसे जमानत योग्य नहीं मानते हुए दोनों की जमानत याचिकाओं को खारिज करने के आदेश दिए हैं। एनसीबी सब-जोन मंडी की ओर से अदालत में याचिका के जवाब में कहा गया कि 15 मई 2024 को आरोपी और सह आरोपी बलजिंदर सिंह के कब्जे से 1.850 किलोग्राम चरस बरामद की गई थी। यह मामला अब अदालत में विचाराधीन है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed