फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bags went missing due to open trunk of the bus, case registered

बिलासपुर: बस की डिग्गी खुली रहने से बैग हुए गुम, केस दर्ज

Wed, 15 Feb 2023 06:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 15 Feb 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
Bags went missing due to open trunk of the bus, case registered
-चालक और परिचालक पर्यटकों को छोड़कर भागे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मनाली घूमने जा रहे छह पर्यटकों के बैग बस की डिग्गीखुली रहने से गुम हो गए। जब पर्यटकों ने परिचालक और चालक को बैग ढूंढने के लिए कहा तो वे पर्यटकों को छोड़ कर बस भगाकर ले गए। पर्यटकों ने स्वारघाट थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अमित पांडे निवासी लुधियाना पंजाब ने बताया है कि उसने पत्नी अन्य दोस्तों के साथ चंडीगढ़ से मनाली जाने के लिए एक निजी बस में ऑनलाइन बुकिंग की थी। उनके पास सामान के कुल तीन बैग थे जो बस के परिचालक और चालक ने बस की डिग्गी मे चंडीगढ़ में रखवा दिए। बस जब स्वारघाट से आगे एक ढाबे के पास चाय पीने के लिए रुकी तो परिचालक ने सवारियों से कहा कि अपना सामान चेक कर ले क्योंकि बस की डिग्गी खुली है। जब अपना सामान चेक किया तो डिक्की में उसका और उसके दोस्तों के बैग गायब थे। जब परिचालक से बात की तो उसने बोला कि उनकी एक और बस पीछे से आ रही है, जिसमे बैग आ जाएंगे। लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद कोई भी बस बैग लेकर नहीं आई। जब चालक और परिचालक को पीछे बैग ढूंढने के लिए चलने को कहा तो उन्होंने बदतमीजी की। कंपनी के मुख्य कार्यालय में भी फोन पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद चालक और परिचालक बस को भगाकर ले गए। उन्होंने छह सवारियों के ऑनलाइन बुकिंग में 4045 रुपये अदा किए थे। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed