फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Baglamukhi Temple Trust not providing details of income

बगलामुखी मंदिर की कमाई का ब्योरा देने से बच रहा ट्रस्ट

Mon, 02 Mar 2020 01:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Mar 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
Baglamukhi Temple Trust not providing details of  income
- फोटो : अमर उजाला

नौ दिन पहले बगलामुखी मंदिर की आय-व्यय की जानकारी न होने का हवाला देने वाले प्रशासन के पास अचानक मंदिर की 14 महीने की कमाई का हिसाब किताब आ गया है। प्रशासन की मानें तो बगलामुखी मंदिर ने सितंबर 2018 से दिसंबर 2019 तक 2 करोड़ 68 लाख 84404 रुपये कमाए हैं।

विज्ञापन


डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने इसकी पुष्टि की है, लेकिन प्रशासन यह भी कह रहा है कि सितंबर 2018 से पहले बगलामुखी मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर के आय व्यय की कोई जानकारी उसको नहीं दी गई है। प्रशासन के इस दावे पर अब सवाल यह उठ रहा है कि मंदिर ट्रस्ट सितंबर 2018 से पहले मंदिर की हर साल कमाई का आय व्यय का ब्योरा क्यों नहीं देता था।
विज्ञापन


क्या ट्रस्ट सितंबर 2018 से पहले आय व्यय का ब्योरा रखता भी था कि नहीं, यह सवाल गहराता जा रहा है। उधर, बगलामुखी मंदिर ट्रस्ट अमर उजाला के सवालों से कन्नी काटता नजर आ रहा है। 21 फरवरी को दो दिन में मंदिर के आय व्यय का ब्योरा देने की बात कहने वाले ट्रस्ट ने अभी तक हर साल कमाई का हिसाब किताब सामने आकर नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगलामुखी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रजतगिरी और मंदिर अधिकारी पवन बडियाल से मंदिर के आय-व्यय की जानकारी लेने के लिए अमर उजाला ने संपर्क करने की कई बार कोशिश की, लेकिन दोनों समन्वय करने से बचते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed