{"_id":"6219031782494d78dc5e4dfe","slug":"bagdu-bridge-damaged-due-to-rock-fall-from-hill-shimla-news-sml4007776141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से चट्टान गिरने पर बगड़ू पुल क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से चट्टान गिरने पर बगड़ू पुल क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
चट्टान गिरने से क्षतिग्रस्त पूलन और खंणी पंचायत को आपस में जोड़ने वाला बगडू पुल।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर (चंबा)। उपमंडल की पूलन और खणी पंचायतों को आपस में जोड़ने वाला बगडू पुल चट्टान गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। शुक्रवार को पुल पर आवाजाही बंद होने से बगडू गांव के बच्चे स्कूल नहीं जा पाए। वहीं, अब क्षेत्र के दर्जनों गांवों का संपर्क भरमौर मुख्यालय से कट गया है। भारी बारिश और बर्फबारी के बाद लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। वहीं, सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम को भरमौर प्रशासन ने पुल को आवाजाही के लिए बहाल करने के लिए भेज दिया है। हालांकि, देरशाम तक पुल लोगों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाया था।
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद अब पहाड़ दरकना शुरू हो गए हैं। वीरवार देरशाम बगडू पुल के पास पहाड़ी से बड़ी चट्टान गिरने से पुल का एक किनारा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि पहाड़ी से चट्टान गिरते समय रास्ते से किसी की आवाजाही नहीं थी अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। शुक्रवार सुबह बगडू पुल पर स्कूली बच्चे पहुंचे तो आगे का रास्ता अवरुद्ध होने से वे लौट आए। ग्रामीणों ने रास्ता बंद होने की सूचना पंचायत प्रधान पूलन को दी। उसके बाद पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना भरमौर प्रशासन और लोनिवि के अधिकारियों को दी। प्रशासनिक आदेशों के बाद लोनिवि की लेबर पुल को बहाल करने में जुट हुई है।
पूलन पंचायत प्रधान अनीता कपूर ने बताया कि बगडू पुल के पास पहाड़ी से गिरी चट्टान से पुल का एक किनारा क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे पुल से आवाजाही ठप हो गई है। कहा कि इसके बारे में भरमौर प्रशासन और लोनिवि को अवगत करवाया गया है। एडीएम भरमौर संजय धीमान ने बताया कि लेबर को मार्ग बहाल करने के लिए मौके पर भेजा गया है।