{"_id":"631393333c9c7616e921b91d","slug":"badminton-competition-shivansh-of-hamirpur-and-bharti-of-kangra-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badminton Competition: बैडमिंटन में हमीरपुर के शिवांश और कांगड़ा की भारती चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badminton Competition: बैडमिंटन में हमीरपुर के शिवांश और कांगड़ा की भारती चैंपियन
Sat, 03 Sep 2022 11:17 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:17 PM IST
सार
प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन में चल रही राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-19 आयु वर्ग में लड़कों में एकल स्पर्धा का खिताब हमीरपुर के शिवांश ने अपने नाम किया है। शिवांश ने फाइनल मुकाबले में सिरमौर के हर्षित नौटियाल को हराया।
विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन में चल रही राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-19 आयु वर्ग में लड़कों में एकल स्पर्धा का खिताब हमीरपुर के शिवांश ने अपने नाम किया है। शिवांश ने फाइनल मुकाबले में सिरमौर के हर्षित नौटियाल को हराया। इसी तरह महिला एकल में कांगड़ा की भारती शर्मा ने शिमला की पाखी मनवाल को हराकर खिताब जीता। अंडर-19 में महिला युगल का फाइनल मुकाबला सिरमौर की तेजस्वनी और मंडी की परीक्षा ने जीता। इन्होंने शिमला की अनन्या और पाखी को हराया। अंडर-19 मिश्रित युगल का खिताब बिलासपुर के प्रणव और हमीरपुर की रितिका ने जीता। इन्होंने हमीरपुर के शिवांश और कृतिका को हराया।
विज्ञापन
शनिवार को प्रतियोगिता में ओपन वर्ग के मुकाबले भी हुए। इसमें ऊना के करन चौधरी ने मंडी के तुषार, सोलन के अक्षीव दुल्टा ने हमीरपुर के साहिल, हमीरपुर के शिवांश ने मंडी के रतन, बिलासुपर के आर्य ने कांगड़ा के गौरव, ऊना के आदित्य शर्मा ने कांगड़ा के दक्षेश, बिलासपुर के प्रणव ने सोलन के अक्षित, सिरमौर के हर्षित ने सोलन के योगेश चौहान को हराया। महिला वर्ग में सिरमौर की तेजस्वनी ने कांगड़ा की ज्योतिक्षा को हराया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को महिला और पुलिस ओपन के एकल, युगल और मिश्रित युगल के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर प्रतियोगिता की विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन