फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Baddi will be connected to railway line, Nalagarh to Bharatgarh road will be four lane.

Himachal News: रेललाइन से जुड़ेगा औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, नालागढ़ से भरतगढ़ सड़क होगी फोरलेन

Fri, 06 Oct 2023 09:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Oct 2023 09:23 PM IST
सार

बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत ढांचा सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन
Baddi will be connected to railway line, Nalagarh to Bharatgarh road will be four lane.
इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने आपदा राहत कोष में 2.02 करोड़ दिए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी को जल्द ही रेललाइन से जोड़ा जाएगा। नालागढ़-भरतगढ़ सड़क को भी फोरलेन किया जाएगा। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत ढांचा सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में नया निवेश आकर्षित करने तथा उद्यमियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही है।

विज्ञापन


राज्य में स्थित औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विशेष तौर पर बद्दी क्षेत्र में रेलवे संपर्क सुविधा के साथ ही सड़कों के उन्नयन पर जोर दिया जा रहा है। राज्य सरकार ने बद्दी को जोड़ने के लिए रेलवे लाइन के शीघ्र निर्माण का मामला केंद्र सरकार के समक्ष भी उठाया है। इसके अलावा नालागढ़-भरतगढ़ सड़क को फोरलेन में स्तरोन्नत किया जा रहा है, जिससे उद्योगों सहित स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बड़े औद्योगिक घरानेे हिमाचल प्रदेश में निवेश के इच्छुक हैं और राज्य सरकार उन्हें लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रतिनधिमंडल की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आपदा राहत कोष के लिए 2.02 करोड़ रुपये का चेक भी भेंट किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया सहित बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

9 को दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 9 अक्तूबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी बैठक में शामिल होंगी। इस दौरान महिला आरक्षण अधिनियम और जाति जनगणना सहित आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री का आठ अक्तूबर को शिमला से रवाना होने का कार्यक्रम है। ऐसे में नौ अक्तूबर को प्रस्तावित उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों की बैठक के टलने के आसार हैं। 

सीएम के सहपाठियों ने आपदा राहत कोष में किया अंशदान
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को कॉलेज समय के उनके सहपाठियों ने आपदा राहत कोष के लिए 2.05 लाख रुपये का अंशदान दिया। शुक्रवार को ओकओवर शिमला में मुख्यमंत्री को अंशदान का चेक लोकेश भाटिया ने भेंट किया। मुख्यमंत्री के कॉलेज के मित्र नरेश शर्मा, मोहित चौहान, चंद्रमोहन बाली, नरेंद्र शर्मा, संजीव जामवाल, इंद्र शर्मा और सुदर्शन शर्मा सहित अन्य दोस्तों ने इसमें अपना योगदान दिया है। सुक्खू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान संकट की घड़ी में समाज की एकता और करुणा की भावना को प्रदर्शित करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed