फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Baddi's Prerna Mehta won the gold medal in the national wrestling competition

उपलब्धि: हिमाचल के बद्दी की प्रेरणा ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Fri, 26 Aug 2022 05:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Aug 2022 05:45 PM IST
सार

प्रेरणा ने यूपी की पहलवान साक्षी को हराकर पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में हिमाचल की दस महिला पहलवानों ने भाग लिया। इसमें बद्दी की प्रेरणा ने 66 किलो वर्ग में दावेदारी पेश की। 

विज्ञापन
Baddi's Prerna Mehta won the gold medal in the national wrestling competition
बद्दी की प्रेरणा मेहता - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में हुई राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बद्दी की प्रेरणा मेहता ने स्वर्ण मेडल जीता है। प्रेरणा मेहता का शुक्रवार को बद्दी पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्रेरणा ने यूपी की पहलवान साक्षी को हराकर पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में हिमाचल की दस महिला पहलवानों ने भाग लिया। इसमें बद्दी की प्रेरणा ने 66 किलो वर्ग में दावेदारी पेश की। प्रेरणा ने पहले मैच में दिल्ली, क्वार्टर फाइनल में हरियाणा, सेमीफाइनल में महाराष्ट्र और फाइनल में यूपी की पहलवान को हराया। इससे पहले प्रेरणा इससे पहले प्रेरणा ने अंडर-15, अंडर-17 आयु वर्ग में तीन कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

विज्ञापन


प्रेरणा ने जीत का श्रेय सतबीर आखड़ा बागवानियां के संचालक कुलदीप राणा, कोच संजीव कुमार, कमलेश और पिता डीपीई महेंद्र मेहता को दिया। कोच संजीव कुमार का कहना है कि प्रेरणा कुश्ती में देश के खेलना चाहती हैं और उनका यह सपना पूरा हो सकता है। स्वागत समारोह में उसके दादा मास्टर निर्मल सिंह, रामसरण, नवंबरदार प्रवेश कुमार, दून भाजपा के उपाध्यक्ष कृष्ण कौशल, बेअंत ठाकुर, हरनेक ठाकुर, नप उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता, वार्ड पार्षद किरण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed