करवाचौथ के दिन महिला ने दिखाई बहादुरी, बंदी बनाए पति को छुड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवाचौथ से ठीक पहले एक महिला ने अपने पति को दुश्मनों के चंगुल से छुड़ाकर बड़ा कारनामा कर दिया। 30 हजार रुपए की उधारी के पीछे पंजाब में बंदी बनाकर रखे अपने पति को छुड़वाने में धर्मपत्नी ने साहस का परिचय दिया।
पुलिस के सहयोग से महिला ने करवाचौथ से पहले ना केवल अपने पति को छुड़वाया बल्कि किड्नैपरों को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। महिला के साहस के चर्चे पूरे बीबीएन में हैं। मामला हिमाचल के सोलन जिले का है।
बताया जा रहा है कि उसके पति राजकुमार ने ब्याज पर पैसा उधार लिया था जिसे देने में वह नाकाम रहा। उधार देने वालों समेत कुछ बदमाशों ने देर रात उसका अपहरण कर लिया था।
पत्नी ने थाने पहुंचकर छुड़वाया पति
शातिरों ने इसकी पत्नी को कहा कि यदि वह उसे वापस पाना चाहती है तो उधार के पैसे दे दें नहीं तो उसे हमेशा बंदी बनाकर रखेंगे। साथ ही पुलिस में न जाने को धमकाया। मगर उसकी पत्नी ने हार नहीं मानी।
बिना किसी डर के महिला ने बद्दी थाना में शिकायत की और पुलिस के सहयोग से राजकुमार को रिहा करवाया। महिला ने न सिर्फ पुलिस को समय पर शिकायत की बल्कि आरोपियों के बारे और उनके ठिकानों के बारे में भी अहम जानकारी दी। पुलिस का अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में दो आरोपी फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक पंजाब के माजरी निवासी हरनेक सिंहने बददी के हाउसिंग बोर्ड फेस-3 में रहने वाले राजकुमार को 30 हजार रूपए उधार दिए। समय पर उधार की रकम न मिलने पर दो अन्य लोगों के साथ मिलकर राजकुमार को 17 अक्तूबर की रात बददी स्थित उसके मकान के पास से ही गाड़ी में उठा लिया।
शातिरों ने किडनैपिंग के बाद पत्नी को दी धमकी
इसके बाद उन्होंने उसे माजरी ले जाकर उसके साथ मारपीट भी की और बंदी बना लिया। रूपयों की वसूली के लिए राजकुमार की पत्नी सीमा कुमारी को उधार चुकता करने पर ही छोड़ने की बात कही।
किडनैपरों की उम्मीदों के विपरीत पत्नी ने बददी थाना पुलिस में इसकी शिकायत कर दी। जिसके बाद बददी पुलिस ने धारा 365 लगाकर आरोपी हरनेक सिंह को गिरफ्तार करते हुए राजकुमार को पंजाब से सुरक्षित घर तक पहुंचाया।
एसपी बददी बशेर सिंह चौहान ने कहा कि मामले में पुलिस किडनैपिंग में शामिल दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राजकुमार को सुरक्षित घर भेज दिया गया है।