फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Baddi Police Solved Rajkumar kidnapping case with his wife helps.

करवाचौथ के दिन महिला ने दिखाई बहादुरी, बंदी बनाए पति को छुड़ाया

Thu, 20 Oct 2016 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Thu, 20 Oct 2016 06:29 PM IST
विज्ञापन
Baddi Police Solved Rajkumar kidnapping case with his wife helps.
किडनैपिंग के आरोप में पकड़ा गया आरोपी

करवाचौथ से ठीक पहले एक महिला ने अपने पति को दुश्मनों के चंगुल से छुड़ाकर बड़ा कारनामा कर दिया। 30 हजार रुपए की उधारी के पीछे पंजाब में बंदी बनाकर रखे अपने पति को छुड़वाने में धर्मपत्नी ने साहस का परिचय दिया।

विज्ञापन


पुलिस के सहयोग से महिला ने करवाचौथ से पहले ना केवल अपने पति को छुड़वाया बल्कि किड्नैपरों को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। महिला के साहस के चर्चे पूरे बीबीएन में हैं। मामला हिमाचल के सोलन जिले का है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उसके पति राजकुमार ने ब्याज पर पैसा उधार लिया था जिसे देने में वह नाकाम रहा। उधार देने वालों समेत कुछ बदमाशों ने देर रात उसका अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पत्नी ने थाने पहुंचकर छुड़वाया पति

Baddi Police Solved Rajkumar kidnapping case with his wife helps.
अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया राजकुमार

शातिरों ने इसकी पत्नी को कहा कि यदि वह उसे वापस पाना चाहती है तो उधार के पैसे दे दें नहीं तो उसे हमेशा बंदी बनाकर रखेंगे। साथ ही पुलिस में न जाने को धमकाया। मगर उसकी पत्नी ने हार नहीं मानी।

बिना किसी डर के महिला ने बद्दी थाना में शिकायत की और पुलिस के सहयोग से राजकुमार को रिहा करवाया। महिला ने न सिर्फ पुलिस को समय पर शिकायत की बल्कि आरोपियों के बारे और उनके ठिकानों के बारे में भी अहम जानकारी दी। पुलिस का अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में दो आरोपी फरार हैं।

पुलिस के  मुताबिक पंजाब के माजरी निवासी हरनेक सिंहने बददी के हाउसिंग बोर्ड फेस-3 में रहने वाले राजकुमार को 30 हजार रूपए उधार दिए। समय पर उधार की रकम न मिलने पर दो अन्य लोगों के साथ मिलकर राजकुमार को 17 अक्तूबर की रात बददी स्थित उसके मकान के पास से ही गाड़ी में उठा लिया।

शातिरों ने किडनैपिंग के बाद पत्नी को दी धमकी

Baddi Police Solved Rajkumar kidnapping case with his wife helps.

इसके बाद उन्होंने उसे माजरी ले जाकर उसके साथ मारपीट भी की और बंदी बना लिया। रूपयों की वसूली के लिए राजकुमार की पत्नी सीमा कुमारी को उधार चुकता करने पर ही छोड़ने की बात कही।

किडनैपरों की उम्मीदों के विपरीत पत्नी ने बददी थाना पुलिस में इसकी शिकायत कर दी। जिसके बाद बददी पुलिस ने धारा 365 लगाकर आरोपी हरनेक सिंह को गिरफ्तार करते हुए राजकुमार को पंजाब से सुरक्षित घर तक पहुंचाया।

एसपी बददी बशेर सिंह चौहान ने कहा कि मामले में पुलिस किडनैपिंग में शामिल दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राजकुमार को सुरक्षित घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed