{"_id":"5eb814f6cfb003502c180fd3","slug":"baddi-pharmaceutical-company-employee-covid-19-test-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी की फार्मा कंपनी का एचआर पंचकूला में निकला पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी की फार्मा कंपनी का एचआर पंचकूला में निकला पॉजिटिव
Sun, 10 May 2020 08:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 May 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
बीबीएन औद्योगिक क्षेत्र के बद्दी की एक फार्मा कंपनी का एचआर पंचकूला में कोरोना पॉजिटिव निकला है। झाड़माजरी स्थित फार्मा कंपनी का एचआर यहां होटल में ठहरा था। इसे लॉकडाउन के बीच 27 अप्रैल को उद्योग में दोबारा काम शुरू होने पर बुलाया था। इस बीच तबीयत बिगड़ने के कारण 5 मई को वह वापस पंचकूला चला गया था, जहां लिए जांच सैंपल में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
इससे पहले बद्दी से युवती और 49 साल के व्यक्ति के पंजाब और दो लोगों के चंबा जाकर पॉजिटिव होने के मामले सामने आ चुके हैं। एसडीएम प्रशांत देष्टा ने बताया कि एचआर के यात्रा इतिहास को खंगालने के बाद संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए जाएंगे। फिलहाल कंपनी और होटल को निगरानी में ले लिया गया है।
विज्ञापन