फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bad weather in shimla.

आज से खिलेगी धूप पर दुश्वारियां बरकरार

Tue, 17 Mar 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 17 Mar 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
bad weather in shimla.

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश के बाद मंगलवार से मौसम साफ रहेगा। एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को मनाली के सोलंगनाला, मढ़ी, गुलाबा, रोहतांग समेत लाहौल की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई जबकि कुल्लू और मनाली में हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन


चंबा की पांगी घाटी में 24 घंटे से बर्फबारी का दौर चलता रहा। किलाड़ में तीन इंच तक बर्फबारी हो चुकी है जबकि घाटी की ऊंचाई वाली पंचायतें सुराल और हुडान में पांच-पांच फीट तक बर्फ गिरी है। गत्तीधार में भूस्खलन से हमल-टिकरी मार्ग पर डंगा गिरने से बसें फंसी रहीं।
विज्ञापन


किन्नौर जिले के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी से कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि मंगलवार से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। मैदानी इलाकों में धूप खिली रहेगी जबकि ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। उन्होंने कहा कि 22 मार्च तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान-
शिमला 5.2, सुंदरनगर 10.4, भुंतर 8.5, कल्पा -6.0, धर्मशाला 8.2, ऊना 9.0, नाहन 12.3, केलांग -4.7, पालमपुर 8.5, सोलन 8.5, मनाली 2.4, कांगड़ा 10.4, बिलासपुर 12.6, हमीरपुर 11.5, मंडी 11.0


पलम, बादाम और खुमानी की फ्लावरिंग पर असर-
मार्च में बर्फबारी और बारिश के कारण बढ़ी ठंड से पलम, आड़ू, बादाम और खुमानी की फ्लावरिंग पर असर पड़ रहा है। गेहूं समेत लहसुन और प्याज की फसल पर भी मौसम की मार पड़ रही है। रामपुर क्षेत्र में लगातार बारिश होने से पलम, आडू़ और अन्य फसलों के फूल गिरने से नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed