फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bad Weather Forecast for Dharamshala Test.

चौथे मैच पर मंडराया बड़ा संकट, अब हर हाल में जीतना होगा रांची टेस्ट

Sun, 19 Mar 2017 03:47 PM IST
सौरभ सूद/अमर उजाला, धर्मशाला
सौरभ सूद/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 19 Mar 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
Bad Weather Forecast for Dharamshala Test.

टीम इंडिया में अब रांची टेस्ट जीतने के लिए और ज्यादा जोर लगाना पड़ेगा। चौथे मैच से पहले टीम इंडिया को दो बुरी खबरें मिल सकती हैं। इनमें पहली खबर है कि धर्मशाला टेस्ट मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन


एचपीसीए स्टेडियम में 25 से 29 मार्च तक भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में मौसम खलल डाल सकता है। मौसम विभाग ने 25 से 27 मार्च तक धर्मशाला में बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

 
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से लगातार 3 दिन तक धर्मशाला में बारिश होने के पूरे चांस हैं। मौसम विभाग शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। वर्तमान में सीरीज 1-1 से बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रांची में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच का नतीजा जो भी हो, सीरीज का फैसला धर्मशाला में ही होगा। मगर खराब मौसम के चलते अब रांची टेस्ट और अहम हो गया है। यदि धर्मशाला टेस्ट के दौरान बारिश होती है तो मैच ड्रा होने की संभावना बढ़ जाएगी। ऐसे में रांची टेस्ट का परिणाम भारत के पक्ष में न रहा तो सीरीज जीतने के टीम इंडिया के मंसूबों पर पानी भी फिर सकता है।

ये हो सकती है टीम इंडिया के लिए दूसरी बुरी खबर

Bad Weather Forecast for Dharamshala Test.

तीसरे टेस्ट में फील्डिंग के दौरान घायल हुए कप्तान विराट कोहली चौथे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। कंधे की चोट को देखते हुए उन्हें चौथे टेस्ट में आराम दिया जा सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी उनकी फिटनेस को लेकर कोई ताजा अपडेट नहीं आया है।

माही को मिस करेगा धर्मशाला
धौलाधार के आंचल में बने इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में टीम इंडिया इस बार एमएस धोनी (माही) के बिना खेलेगी। इससे जहां टीम इंडिया में उनकी कमी खल सकती है। वहीं यहां आने वाले दर्शक भी धोनी को मिस करेंगे। क्योंकि अब तक धर्मशाला में वन-डे और टी-20 मैचों में टीम इंडिया धोनी के नेतृत्व में खेली है।

टेस्ट मैच के लिए काउंटर पर टिकट मिलने शुरू

Bad Weather Forecast for Dharamshala Test.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए शनिवार से काउंटर पर टिकट मिलने शुरू हो गए हैं। स्टेडियम में मैच को लेकर टिकट काउंटर खोले गए। हालांकि, पहले दिन काउंटर में करीब सौ टिकटें ही बिक सकीं हैं।
 

शनिवार को दिनभर स्टेडियम में काउंटर खुला रहा। टिकट का न्यूनतम मूल्य 200 रुपये निर्धारित किया गया है। इस मूल्य की स्टेडियम के सात स्टैंडों में 15 हजार से अधिक टिकट बेची जानी हैं। हालांकि मैच टिकट के लिए क्याजूंगा डॉट काम में आठ मार्च से ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। 

स्वच्छता अभियान से जुड़े बच्चे देखेंगे मुफ्त मैच
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के स्वच्छता अभियान से जुड़े बच्चों को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच सीरीज का मुफ्त मैच देखने को मिलेगा। इस बाबत एचपीसीए ने सभी को पत्र भेज दिए हैं।

एचपीसीए के स्वच्छता अभियान के साथ वर्तमान में प्रदेश भर के विभिन्न स्कूलों के करीब चार से पांच हजार बच्चे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। ऐसे में इन सभी बच्चों को एचपीसीए इस बार भी मुफ्त मैच दिखाएगा।

धर्मशाला के होटलों में एडवांस बुकिंग

Bad Weather Forecast for Dharamshala Test.

टेस्ट मैच को लेकर धर्मशाला और मैकलोडगंज के होटलों में एडवांस बुकिंग हो रही है। 25 व 26 मार्च के लिए होटलों में करीब 70 फीसदी तक अग्रिम बुकिंग हो चुकी है, वहीं 27 से 29 मार्च तक 50 फीसदी कमरे बुक हो चुके हैं।

होटलियर्स एसोसिएशन मैकलोडगंज के प्रधान अश्विनी बांबा ने अमर उजाला को बताया कि महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा व नई दिल्ली से बड़ी संख्या में पर्यटकों ने ऑनलाइन बुकिंग करवाई है। इसके अलावा विदेशी पर्यटकों ने भी एडवांस बुकिंग करवाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed