विदेश में भी बढ़ रही बाबा के भक्तों की संख्या, डॉलर-यूरो में आ रहा चढ़ावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ के भक्त देश ही नहीं, विदेशों में भी हैं। बाबा की तपोस्थली शाहतलाई मंदिर न्यास को चैत्र मेलों के दौरान विदेशी मुद्रा भी चढ़ावे के रूप में मिली है। इस साल अप्रैल के प्रथम सप्ताह में एनआरआई का करीब 400 श्रद्धालुओं का एक जत्था कनाडा, बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, इग्लैंड आदि देशों से यहां पहुंचा।
चैत्र मेला संपन्न होने के बाद भी बाबा जी के दरबार में हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रविवार को सुबह से ही बाबा के दर्शन के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं। हालांकि 13 अप्रैल को चैत्र मास का धार्मिक मेला अधिकारिक तौर पर संपन्न हो गया है।
एक मास तक चले चैत्र मेले में बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई को बीते साल की तुलना में इस बार 5 लाख 90 हजार 495 रुपये ज्यादा नकद चढ़ावा चढ़ा। 14 मार्च से शुरू हुए ये मेले 13 अप्रैल तक चले।
इस दौरान 81 लाख 71 हजार 702 रुपये नकदी चढ़ावा चढ़ा। श्रद्धालुओं ने 80 ग्राम 220 मिली ग्राम चांदी, विदेशी मुद्रा में कनाडियन डॉलर 220, यूएसए डॉलर 10, ऑस्ट्रेलियन डॉलर 50, यूरो 10, 15 रियाल चढ़ाए। इसी अवधि में पिछले साल 75 लाख 81 हजार 207 रुपये नकद चढ़ावा चढ़ा था। सहायक मेला अधिकारी एवं मैजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार झंडूता रमेश कुमार ने इसकी जानकारी दी।