{"_id":"58fa21574f1c1be6398b4b01","slug":"ba-girl-student-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज छात्रा ने पार्क में निगला जहर, अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज छात्रा ने पार्क में निगला जहर, अस्पताल में तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
Updated Sat, 22 Apr 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल के कांगड़ा जिला के बैजनाथ शिव मंदिर के समीप पार्क में एक कॉलेज छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतका मनीषा खड़ानाल (पपरोला) की निवासी थी। वह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार छात्रा ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बैजनाथ शिव मंदिर के पार्क में जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
घटना के उपरांत उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत उपमंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया। बैजनाथ के डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि छात्रा को गंभीर हालत में डॉक्टरों ने टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। टांडा में उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, मृतक छात्रा मनीषा के परिजनों का कहना है कि रोजाना की तरह उनकी बेटी शुक्रवार सुबह कॉलेज के लिए निकली थी। उसने किन कारणों से आत्महत्या की, इससे वे पूरी तरह अनभिज्ञ हैं। डीएसपी ने बताया कि छात्रा के बयान लेने पुलिस कर्मी टांडा भेजे थे, लेकिन उसकी हालत बयान देने के काबिल नहीं थी। मृतका के परिजनों के जल्द बयान लिए जाएंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन