फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ayushman Scheme, along with Himcare, will also be investigated; Vigilance Department seeks records.

Himachal: हिमकेयर के साथ आयुष्मान योजना की भी होगी जांच, विजिलेंस ने रिकाॅर्ड मांगा

Sat, 02 May 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 May 2026 05:00 AM IST
सार

हिमकेयर योजना में स्वास्थ्य योजनाओं के दुरुपयोग को लेकर बड़े खुलासे हो रहे हैं। विजिलेंस की जांच की सुई आयुष्मान योजना की ओर भी घूम रही है।

विज्ञापन
Ayushman Scheme, along with Himcare, will also be investigated; Vigilance Department seeks records.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर योजना में स्वास्थ्य योजनाओं के दुरुपयोग को लेकर बड़े खुलासे हो रहे हैं। विजिलेंस की जांच की सुई आयुष्मान योजना की ओर भी घूम रही है। पता चला है कि जो लोग आयुष्मान योजना में कवर थे, उनके भी निजी अस्पतालों ने हिमकेयर कार्ड बनाकर सरकारी कोष को चूना लगाया। ऐसे में विजिलेंस अब हिमकेयर के साथ आयुष्मान योजना की भी जांच करेगी। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने योजना का रिकॉर्ड मांग लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने तीन महीने के भीतर जांच पूरी कर तथ्य सामने लाने को कहा है। 

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार जांच में संकेत मिले हैं कि निजी अस्पतालों के प्रशासन ने लाभार्थियों की पात्रता की सही जांच किए बिना ही दोनों योजनाओं का लाभ दिखाकर वित्तीय अनियमितताएं की हैं। एक ही मरीज के नाम पर दोनों योजनाओं के तहत क्लेम किए जाने की आशंका जताई जा रही है। विजिलेंस ने जांच के दौरान कुछ संदिग्ध दस्तावेज और रिकॉर्ड जब्त किए हैं। इनमें मरीजों का पंजीकरण, उपचार विवरण, क्लेम राशि और भुगतान से संबंधित दस्तावेज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित अस्पताल प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना, पंजीकरण रद्द करने जैसी कार्रवाई भी शामिल हो सकती है। अब निजी अस्पतालों के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed