{"_id":"6afb05ef40fc7d003e0a683b","slug":"ayushman-card-holders-in-punjab-are-not-receiving-treatment-shimla-news-c-19-sml1002-820971-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पंजाब में पंजीकृत आयुष्मान कार्ड \nधारकों को नहीं मिल रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पंजाब में पंजीकृत आयुष्मान कार्ड धारकों को नहीं मिल रहा उपचार
विज्ञापन
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में पंजाब में पंजीकृत आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान कार्ड) से उपचार की सुविधा नहीं मिल सकती है। एक माह से मरीजों को लाभ न मिलने के बाद भी कोई हल नहीं निकल पाया है। इससे मरीजों को उपचार लेने में दिक्कतें आ रही है।
आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसे में मरीजों को जेब से पैसा खर्च कर उपचार करवाना पड़ रहा है। आईजीएमसी में पंजाब के हिमाचल में रहने वाले मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं लेकिन कार्ड पर उपचार न होने से मायूस हो जाते हैं। आयुष्मान कार्ड के संबंध में अस्पताल प्रबंधन की ओर से सूचना भी चस्पां की है। मरीज के भर्ती होने पर पंजाब सरकार से राशि नहीं मिल रही है। इससे पहले अस्पताल में सभी राज्यों के आयुष्मान कार्ड से उपचार दिया जाता था लेकिन एक माह पहले मरीजों के उपचार के बाद आयुष्मान कार्ड के पंजाब में भेजे गए केस के पैसे नहीं मिल पा रहे हैं। इसके बाद पंजाब राज्य के आयुष्मान कार्ड को आईजीएमसी में बंद कर दिया है।
वहीं आईजीएमसी के कोऑर्डिनेटर डॉ. शिल्पा कौशल ने कहा कि पंजाब राज्य में पंजीकृत आयुष्मान कार्ड को नहीं चलाया जा रहा है। अगर आयुष्मान केंद्र से पंजाब के लिए अप्रूवल मिल जाती है तो मरीज का निशुल्क उपचार किया जाता है। इसके लिए पत्राचार भी किया गया है ताकि मरीज को परेशानी न हो।