फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ayush Sharma said excited to develop film industry in Himachal

Mandi News: आयुष शर्मा बोले- अभी सीख रहा हूं; प्रीति जिंटा, अनुपम खेर और कंगना बड़े कलाकार

Mon, 02 Oct 2023 10:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Oct 2023 10:28 PM IST
सार

आयुष शर्मा ने कहा कि फिल्म की कहानियों में दृश्य के मुताबिक की शूटिंग के लिए स्थान को चुना जाता है। ऐसे में हर कोई पहाड़ों, हिमाचल में आना चाहता है। 

विज्ञापन
Ayush Sharma said excited to develop film industry in Himachal
बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा पिता अनिल शर्मा के साथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पोते, पूर्व मंत्री अनिल शर्मा के बेटे बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा ने कहा कि वह हिमाचल में फिल्म इंडस्ट्री को विकसित करने के लिए उत्साहित हैं। वह हर तरह से हिमाचल में फिल्म इंडस्ट्री को पहचान दिलाने के लिए काम करना चाहते हैं। चाहते हैं कि उनकी हर फिल्म की शूटिंग भी हिमाचल में हो। उन्होंने कहा कि कई बार कहानियों में दृश्य के मुताबिक ही स्थान को चुना जाता है।  ऐसे में हर कोई हिमाचल को आना चाहता है लेकिन कई फिल्मों की कहानी में इस तरह के सीन नहीं होने के चलते पहाड़ों में जाने की इच्छा मर जाती है। आयुष सोमवार को अपने घर पर मंडी के बाड़ी गुमाणू में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


इस दौरान उनके पिता अनिल शर्मा भी उनके साथ थे। आयुष ने कहा कि वह अभी खुद को एक्टर नहीं मानते हैं। वह अभी सीख रहे हैं और अब तक इन्होंने जो भी फिल्में की उनसे वह बहुत कुछ सीख चुके हैं, जबकि बहुत कुछ सीखना अभी बाकी है। कहा कि आने वाले समय में वह कॉमेडी के साथ ही अन्य रोल भी करेंगे। आयुष ने कहा कि जल्द ही उनकी एक नई फिल्म आने वाली है। जिसका नाम रुसलान है।  उन्होंने कहा कि यह फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक होगी। इसकी शूटिंग फरवरी में शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत अधिक खुशी होती है जब हिमाचल की प्रीति जिंटा, कंगना रणौत, अनुपम खेर और अन्य बड़े-बड़े कलाकार उनको मिलते हैं और उनका हौसला बढ़ाते हैं।
विज्ञापन


हिमाचली युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है लेकिन इसके लिए उनकी फैमिली को उन्हें सपोर्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी सफलता के पीछे मेरी फैमिली खास तौर पर मेरे पिता का हाथ है। इधर, राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इस पर कुछ नहीं कह सकते। फिलहाल उनका फोकस अपनी फिल्मों पर है। इस मौके पर उनके पिता अनिल शर्मा ने कहा कि वह अपने बेटे के काम से खुश हैं। बेटा धीरे-धीरे मायानगरी में पहचान रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed