फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ayurvedic doctors can not write allopathic medicines for treatment

आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने अंग्रेजी दवाइयां लिखीं तो होगी कार्रवाई

Sun, 04 Jun 2017 12:34 PM IST
संजय भारद्वाज/अमर उजाला, नाहन(सिरमौर)
संजय भारद्वाज/अमर उजाला, नाहन(सिरमौर) Updated Sun, 04 Jun 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
ayurvedic doctors can not write allopathic medicines for treatment

हिमाचल प्रदेश के आयुर्वेदिक अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सक अब अंग्रेजी दवाइयां (ऐलोपैथिक) नहीं लिख सकेंगे। यदि किसी चिकित्सक ने मरीज को एलोपैथिक दवाइयां लिखीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, ऐसी कंडीशन जब, मरीज को एलोपैथिक दवाइयां देनी जरूरी हो, तो डॉक्टर लिख सकता है, लेकिन इसकी पूरी वजह उस चिकित्सक को बतानी होगी।

विज्ञापन



आयुर्वेदिक विभाग आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए यह व्यवस्था करने जा रहा है। औषधीय पौधों के रोपण के लिए किसानों को जागरूक करने के साथ ही अस्पतालों में प्राचीनतम योग पद्धति से भी रोगियों का इलाज जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन



सिरमौर दौरे पर आए आयुर्वेदिक विभाग के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी)डॉ. दिनेश कुमार ने अमर उजाला से खास मुलाकात में यह खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक विभाग के अधिकतर संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में जड़ी-बूटियों को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकर्मा और श्रारसूत्र के साथ शुरू होगी योग से इलाज की पद्धति

ayurvedic doctors can not write allopathic medicines for treatment

30 से 70 प्रतिशत अनुदान मुहैया करवाकर किसानों को औषधीय पौधों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में योग की पद्धति से रोगियों का इलाज शुरू किया जाएगा। इसके लिए मेडिकल अफसर को योग की ट्रेनिंग दी जाएगी। नाहन में जल्द ही यह सेवा शुरू की जा रही है।


उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक अस्पतालों में एलोपैथिक दवाइयां यदि कोई चिकित्सक लिखता है तो उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की पर्ची कोई मरीज विभाग को मुहैया करवा सकता है।


उन्होंने कहा कि यदि कोई मरीज अत्यंत विकट स्थिति में है और तुरंत उसे एलोपैथिक दवाई की जरूरत है तो ही डॉक्टर ऐसी दवाइयां लिख सकेगा, लेकिन, वक्त आने पर यदि इसकी जांच हुई तो चिकित्सक को इसका कारण भी तथ्य सहित बताना होगा।

राज्य में औषधीय पौधों को बढ़ावा देने के लिए खास अभियान चलाया जा रहा है। एक जुलाई को औषधि पादप महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राज्य में औषधीय पौधों को रोपण किया जाएगा। खास यह है कि इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री के हाथों करवाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed