मंत्रियों के आवास आवंटन पर बनी अजीब स्थित, यहां जानिए पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयराम सरकार में मंत्रियों और विधायकों के आवास आवंटन पर अजीब स्थिति बनी हुई है। विधायकों को उनके आवासों का आवंटन नहीं हुआ है, जबकि मंत्री बने विधायकों को आवंटित आवास पूर्व मंत्रियों ने पूरी तरह खाली नहीं किए हैं।
विधानसभा के स्तर से विधायकों के लिए आवंटन प्रक्रिया लटके होने से यह स्थिति बनी हुई है। मंत्री अपने आवासों में शिफ्ट नहीं कर पा रहे और उनके विधायक आवास में कमरे भी जस के तस बने हुए हैं।
ऐसे में सामान्य प्रशासन विभाग ने विधानसभा सचिव को तुरंत आवंटन प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है। तीन पूर्व मंत्रियों ने अभी तक अपनी कोठी खाली नहीं कराई है। कारण है कि इनमें से विधानसभा चुनाव जीते दो विधायकों को अभी तक आवास आवंटित नहीं हुआ है।
ये है आवास आवंटन की पूरी प्रक्रिया
विधायकों के लिए विधानसभा स्तर से आवास आवंटन प्रक्रिया होती है, जबकि मंत्रियों के लिए सामान्य प्रशासन आवास आवंटित करता है। अब जब तक विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल आवंटन प्रक्रिया पर मुहर नहीं लगाते, विधायकों को आवास नहीं मिलेगा।
यही नहीं, पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जो भाजपा विधायक थे और अब मंत्री बन गए हैं, वह भी विधायक को मिलने वाले कमरे को खाली नहीं कर रहे हैं। ऐसे में सरकार के लिए यह स्थिति बड़ी विचित्र बनी हुई है।
अब विभाग चाहते हैं कि मंत्री और विधायक आपस में बात कर इस मामले को सुलझा सकते हैं। सचिवालय सामान्य प्रशासन से विधानसभा सचिवालय को आदेश जारी किए गए हैं कि वह औपचारिकताएं पूरी करें। इसको लेकर सरकार की ओर से विधानसभा सचिवालय को भी पत्र भेजा गया है।