फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   awareness camp in hospital

Shimla News: आईजीएमसी नर्सिंग स्टाफ को बताए नशे के दुष्प्रभाव

Fri, 09 Jan 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
awareness camp in hospital
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। आईजीएमसी अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार को नर्सिंग स्टाफ को चिट्टा और अन्य मादक पदार्थ से मानव शरीर को होने वाले नुकसान और इससे समाज, परिवार पर पड़ने वाले असर को लेकर जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। अस्पताल के डिप्टी एमएस डाॅ. प्रवीण भाटिया ने मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। 50 से ज्यादा नर्सिंग स्टाफ को संबोधित करते हुए चिट्टे से शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इनके सेवन से व्यवहार में एकदम से बदलाव आता है। इसका सेवन करने वाले का स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है। एक बार चिट्टे का नशा करने के बाद व्यक्ति इसका आदि हो जाता है। नशा ने केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को खराब करता है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी गहरा असर डालता है। युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। कहा कि नशे की लत से बचने के लिए समय रहते सही जानकारी और परामर्श बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed