राष्ट्रपति मेडल और डीजी डिस्क से नवाजे गए ये पुलिस जवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सशस्त्र पुलिस एवं ट्रेनिंग के एडीजीपी एसआर ओझा को राष्ट्रपति मेडल मिला है। चार अन्य पुलिस अफसरों सहित कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू निहाल चंद, इंस्पेक्टर सोलन रविंद्र ठाकुर, हेड कांस्टेबल शिमला प्रकाश चंद और हेड कांस्टेबल शिमला राकेश कुमार के नाम इसमें शामिल हैं।
गृह मंत्रालय ने इसकी सूची जारी कर दी है। राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुने गए 1989 हिमाचल कैडर के आईपीएस अफसर एसआर ओझा वर्तमान में सशस्त्र पुलिस एवं ट्रेनिंग में तैनात हैं। एसआर ओझा को साल 2007 में कश्मीर में तैनाती के दौरान वीरता पुरस्कार भी मिल चुका है। इसके अलावा मेरिटोरियस सर्विस मेडल, डीजी डिस्क और स्पेशल ड्यूटी मेडल भी मिल चुका है।
इन जवानों को भी मिलेगा सम्मान
पुलिस सेवाओं में उल्लेखनीय कार्य करने और कई मेडल प्राप्त करने पर ही इन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया गया है। सराहनीय सेवाओं के लिए चुने गए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निहाल चंद इन दिनों कुल्लू में होमगार्ड के कमांडर हैं। लाहौल-स्पीति के स्थायी निवासी निहाल चंद रघुनाथ मंदिर चोरी मामले के बाद गठित एसआईटी टीम के प्रभारी बनाए गए।
टीम ने नेपाल में चोर को पकड़कर रघुनाथ मंदिर सहित देवी-देवताओं की मूर्तियां बरामद कीं। पुलिस पदक प्राप्त करने वाले दूसरे पुलिस अधिकारी सोलन के इंस्पेक्टर रविंद्र ठाकुर को साल 2008 में गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कार प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने पीटीसी डरोह में सर्वश्रेष्ठ विधि प्रशिक्षक का पुरस्कार दिया।
साल 2009 में राज्यपाल ने इन्हें पीएचडी हिंदी की उपाधि देकर भी सम्मानित किया। रविंद्र कुमार ठाकुर गांव कोट छाडलू, घुमारवीं जिला बिलासपुर के रहने वाले हैं। इनके अलावा शिमला के हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद और हेड कांस्टेबल राकेश कुमार को भी पुलिस पदक मिला है।
32 पुलिस अफसरों, कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड
वहीं, प्रदेश पुलिस विभाग में सराहनीय कार्य के लिए 32 पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड से नवाजा गया है। एसपी विजिलेंस विरेंद्र कुमार तोमर, एएसपी मंडी कुलदीप चंद राणा, सेवानिवृत्त एएसपी रविंद्र सिंह, डीएसपी विजिलेंस राजेंद्र कुमार शर्मा, डीएसपी नालागढ़ निश्चिंत सिंह नेगी, इंस्पेक्टर कर्म सिंह, इंस्पेक्टर प्रेम चंद, इंस्पेक्टर ओम प्रकाश, एसआई जितेंद्र सिंह, एसआई क्षमा दत्त, एसआई नवीन झाल्टा को ये अवॉर्ड दिया गया।
इनके अलावा एसआई भूप सिंह, एसआई अर्जुन देव, एएसआई सुभाष चंद्र, एएसआई राकेश चंद, एएसआई मदन लाल, एएसआई सेवा सिंह, एएसआई राजेंद्र सिंह, एएसआई विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल भारतभूषण, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल विरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल शौकत अली, हेड कांस्टेबल दूमा राम, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल जगदीश चंद, एचएचसी राकेश कुमार, एचएचसी जोगेंद्र सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल राकेश कुमार और कांस्टेबल योगराज को भी नवाजा गया।