फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   avoid transfers deputations is good way

तबादलों से बचने के लिए सरकार ने निकाला ये रास्ता, जानिए कहां मिल रही तैनाती

Thu, 08 Feb 2018 12:48 PM IST
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 08 Feb 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
avoid transfers deputations is good way
फाइल फोटो
हिमाचल में भले ही तबादलों पर प्रतिबंध लग गया हो लेकिन सरकार ने चहेतों के लिए डेपुटेशन का सहारा लिया है। विभागों से अफसरों और कर्मचारियों को डेपुटेशन पर सचिवालय लाकर उन्हें विभिन्न ब्रांचों और मंत्रियों के साथ तैनाती दी जा रही है। 
विज्ञापन


अब तक सचिवालय में करीब पचास अफसर और कर्मचारी डेपुटेशन पर पहुंच गए हैं। हैरत की बात तो यह है कि चपरासी तक को भी डेपुटेशन पर बुला लिया गया है। इन कर्मचारियों की सचिवालय की बायोमीट्रिक मशीन में हाजिरी तक नहीं लग रही है। इनमें कई कर्मचारी ऐसे भी हैं, जो तभी ड्यूटी पर आते हैं जब सचिवालय में बड़े साहब होते हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भाजपा ने सत्ता में आने के एक सप्ताह बाद तबादलों की झड़ी लगा दी। बीते 20 दिन के भीतर 400 के करीब कर्मचारियों और अफसरों को इधर से उधर कर दिया। इसके बाद प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में सामान्य तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है डेपुटेशन का खेल 

avoid transfers deputations is good way
लेकिन अब चहेतों को फायदा देने के लिए डेपुटेशन पर लाने का दौर चल रहा है। इन कर्मचारियों और अफसरों के काम मंत्रियों की फाइलें उठाना और जरूरी दस्तावेजों को ब्रांचों तक ले जाना है। विभागों से कई कर्मचारी सचिवालय में अफसरों और मंत्रियों के पास जाकर डेपुटेशन पर मनपसंद की सीट पाने के लिए चक्कर काट रहे हैं।

जो अफसर और कर्मचारी मंत्रियों के करीबी हैं, वह भले ही किसी दूसरे विभागों में तैनात क्यों न हों, मंत्री उन्हें अपने विभाग में तैनाती दे सकते हैं। इनके डेपुटेशन की समयावधि होती है। समय खत्म होने के बाद सरकार इनके डेपुटेशन को बढ़ा भी सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed