{"_id":"61fe6c6f6693e54c1e58a98b","slug":"avalanche-warning-in-24-areas-of-five-districts-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: हिमाचल के पांच जिलों के 24 भागों में हिमस्खलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: हिमाचल के पांच जिलों के 24 भागों में हिमस्खलन की चेतावनी
Sat, 05 Feb 2022 05:55 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Feb 2022 05:55 PM IST
सार
मनाली स्थित हिम और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (सासे) ने प्रदेश के पांच जिलों लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और शिमला में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है। सासे ने पांच जिलों के पांच रेंजों पर यह खतरा जताया है।
विज्ञापन
हिमाचल में हिमस्खलन की चेतावनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले के साथ हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हुई भारी बर्फबारी के बाद हिमस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। मनाली स्थित हिम और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (सासे) ने प्रदेश के पांच जिलों लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और शिमला में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है। सासे ने पांच जिलों के पांच रेंजों पर यह खतरा जताया है। इन रेंजों के 24 से ज्यादा प्वाइंट ऐसे हैं, जहां कभी भी हिमस्खलन हो सकता हैं।
विज्ञापन
इनमें कुल्लू के खनाग-जलोड़ी दर्रा से सोझा, सोलंगनाला, सोलंग, धुंधी, नेहरूकुंड, ब्यासकुंड, अटल टनल के साउथ व नोर्थ पोर्टल, कोकसर, छतडू, बातल, काजा, ताबो, समदो, कल्पा, कड़छम, सांगला, छितकुल, नारकंडा से ठियोग, सिस्सू, तांदी, केलांग, दारचा, जिंगजिंगबार, बारालाचा, सरचू, लाचूंगला, त्रिलोकीनाथ, उदयपुर, किलाड़ तथा मणिमेहश शामिल है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि सासे मनाली ने जिला कुल्लू के साथ आसपास के कई जिलों में भी हिमखंड की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन