फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Avalanche near Rohli on Tindi-Killar road in Lahaul

Lahul News: हिमस्खलन से बंद तिंदी-किलाड़ मार्ग 24 घंटे बाद बहाल

Wed, 08 Feb 2023 09:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Feb 2023 09:23 PM IST
सार

हिमस्खलन के कारण कुल्लू से पांगी की ओर निकलने वाली चार गाड़ियों में 36 यात्री फंस गए थे और यह लोग फंस गए थे। इनको बीआरओ ने पुलिस की मदद से तिंदी में वन विभाग के विश्राम गृह और स्थानीय लोगों के घरों में ठहराया गया। 

विज्ञापन
Avalanche near Rohli on Tindi-Killar road in Lahaul
रोहली के समीप हिमस्खलन - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के लाहौल के उदयपुर होकर गुजरने वाला तिंदी-किलाड़ मार्ग 24 घंटे बाद बहाल हो गया है। मंगलवार शाम को रोहली के समीप हिमस्खलन से मार्ग बाधित हो गया था। जिसे बीआरओ ने बुधवार शाम लगभग 4:30 बजे हटाकर खोल दिया। हिमस्खलन के कारण कुल्लू से पांगी की ओर निकलने वाली चार गाड़ियों में 36 यात्री फंस गए थे और यह लोग फंस गए थे। इनको बीआरओ ने पुलिस की मदद से तिंदी में वन विभाग के विश्राम गृह और स्थानीय लोगों के घरों में ठहराया गया।

विज्ञापन


बता दें कि उस ओर आए दिन यह मार्ग रोज बाधित हो रहा है और जरूरतमंद लोगों की परेशानी हो रही है। उधर, सीमा सड़क संगठन (94) के अधिकारी कैप्टन अर्जुन मलिक ने बताया कि बुधवार शाम 4:30 बजे तिंदी-किलाड़ के बीच हिमस्खलन से अवरुद्ध मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा करने से पहले स्थिति को अवश्य जान लें और उसके बाद ही यात्रा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed