{"_id":"62011d41d8c6bf26c230e497","slug":"avalanche-in-tandi-on-manali-leh-road-administration-advised-people-to-take-precaution","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल: मनाली-लेह मार्ग पर तांदी में हिमस्खलन, प्रशासन ने लोगों को दी एहतियात बरतने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल: मनाली-लेह मार्ग पर तांदी में हिमस्खलन, प्रशासन ने लोगों को दी एहतियात बरतने की सलाह
Mon, 07 Feb 2022 06:54 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग/कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग/कुल्लू।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 07 Feb 2022 06:54 PM IST
सार
तांदी पेट्रोल पंप के पास मनाली-लेह मार्ग पर हिमस्खलन हुआ। लाहौल-स्पीति के उपायुक्त नीरज कुमार ने लोगों को बिना काम घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
तांदी में हिमस्खलन ।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम खुलने के बाद अब हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी में हिमस्खलन की घटनाएं आना शुरू हो गई हैं। रविवार को लाहौल के जिस्पा के बाद सोमवार को तांदी पेट्रोल पंप के पास मनाली-लेह मार्ग पर हिमस्खलन हुआ है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मशीनरी तैनात कर आधे घंटे में ही इस मार्ग को फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा अब भी बना हुआ है। लाहौल-स्पीति के उपायुक्त नीरज कुमार ने लोगों को बिना काम घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। बीआरओ के कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने कहा कि तांदी के पास कम मात्रा में हिमस्खलन हुआ। बीआरओ नेशनल हाईवे-3 से बर्फ हटाने में जुटा है।
विज्ञापन