फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Avalanche hits rohtang tunnel BRO jawan and two other rescued

हिमस्खलन में बीआरओ के जवान समेत 3 लोग दबे, डेढ़ घंटे बाद जिंदा निकाला

Sun, 25 Feb 2018 01:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला ब्यूरो, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Sun, 25 Feb 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
Avalanche hits rohtang tunnel BRO jawan and two other rescued

रोहतांग टनल के नॉर्थ पोर्टल में अचानक हिमस्खलन होने से बीआरओ जवान समेत तीन लोग बर्फ में दब गए। हिमस्खलन के कुछ देर बाद दो लोग खुद ही जद्दोजहद कर बर्फ  से निकल आए।

विज्ञापन


लेकिन बीआरओ जवान को करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चार फीट बर्फ  से जिंदा निकाला गया। तीनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार रोहतांग टनल के नॉर्थ पोर्टल में बीआरओ 70 आरसीसी जवान समेत अन्य दो लोग अचानक हिमस्खलन की चपेट में आ गए।

हिमस्खलन इतना अधिक हुआ कि टनल का एक मुहाना लगभग पूरी तरह से ढक गया। मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मी ने तत्काल इसकी जानकारी प्रबंधन को दी।

मनाली की तरफ से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद लापता बीआरओ जवान का सुराग लगा।

आवाजाही पर लग सकती है रोक

Avalanche hits rohtang tunnel BRO jawan and two other rescued

बताया जा रहा है कि बीआरओ जवान 70 आरसीसी में तैनात है जो लाहौल से मनाली की तरफ जा रहा था। उसके साथ दो अन्य लाहौल घाटी के स्थानीय लोग थे। रेस्क्यू टीम के हेड विनोद कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे बाद लापता बीआरओ जवान का सुराग लगा। बर्फ हटाने पर जवान सुरक्षित मिला।

बीआरओ 38 टॉस्क फोर्स के कमांडर कर्नल एसके अवस्थी ने बताया कि बर्फ  में दबा जवान सुरक्षित है। जवान को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। उधर, रोहतांग टनल के चीफ इंजीनियर एमएन चंद्र राणा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल का दौरा किया है।

टनल में काम करने वाले मजदूरों व रेस्क्यू दल की कोशिश से बीआरओ जवान की जान बचाई गई। घटना के बाद अब रोहतांग टनल होकर आवाजाही पर रोक लग सकती है। लाहौल घाटी के लोग आपात स्थिति में मनाली व घाटी के लिए टनल होकर ही आवाजाही कर रहे हैं, लेकिन अब आवाजाही पर रोक लग सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed