फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   avalanche at Billing Nala and Udaipur Lahaul spiti himachal pradesh

हिमाचल: लाहौल के बिलिंग नाला और उदयपुर में गिरे हिमखंड, थमा चिनाब का प्रवाह, रामपुर में भूकंप का झटका

Wed, 23 Feb 2022 07:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/उदयपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/उदयपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 23 Feb 2022 07:46 PM IST
सार

हिमखंड गिरने से कुछ समय चिनाब नदी का बहाव रुक गया। कुल्लू और लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग पर दारचा से आगे सड़क बहाली के अभियान को झटका लगा है। 

विज्ञापन
avalanche at  Billing Nala and Udaipur Lahaul spiti himachal pradesh
हिमखंड को हटाने में जुटी बीआरओ की मशीनरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी के बाद लाहौल-स्पीति जिले में बुधवार को मनाली-लेह मार्ग स्थित बिलिंग नाला के पास और उदयपुर में हिमखंड गिरे। हिमखंड गिरने से कुछ समय चिनाब नदी का बहाव रुक गया। कुल्लू और लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। राजधानी शिमला में भी बुधवार को बारिश हुई। बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग पर दारचा से आगे सड़क बहाली के अभियान को झटका लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 फरवरी तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। 27 से मौसम साफ होने के आसार हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में बिगड़े मौसम से बुधवार को 200 सड़कें और 447 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। लाहौल-स्पीति जिले में सबसे अधिक 181 सड़कें बंद हैं। किन्नौर में 10, कुल्लू में 3, चंबा में 2 और शिमला-मंडी-सोलन व सिरमौर में एक-एक सड़क बंद रही। बर्फबारी के चलते शिमला जिला में 195, लाहौल-स्पीति में 140, चंबा में 83 और कुल्लू में 29 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.1, कल्पा में माइनस 0.6, मनाली में 1.0, कुफरी में 2.6, डलहौजी में 2.7, शिमला में 5.2 और धर्मशाला में 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रामपुर उपमंडल में बुधवार सुबह 9:58 बजे भूकंप का झटका महसूस हुआ। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4 आंकी गई। सेरी मझाली भूकंप का केंद्र रहा। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


क्षेत्र                बर्फबारी (सेंटीमीटर में)
रोहतांग दर्रा         50
गोंदला                35
चंद्रा घाटी          30
केलांग                26
अटल टनल        20
जलोड़ी दर्रा       20 
कल्पा                12
सोलंगनाला         10
पूह                    6
सांगला                5
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed