फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   automatic ticket generator machines in hrtc buses

HRTC: अब कंडक्टर नहीं लगा पाएंगे एक रुपये का भी टांका

Sun, 19 Jun 2016 11:52 AM IST
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 19 Jun 2016 11:52 AM IST
विज्ञापन
automatic ticket generator machines in hrtc buses
HRTC

एचआरटीसी बसें जल्द आधुनिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम से लेस होंगी। अब कंडक्टर एक रुपये का भी टांका नहीं लगा पाएंगे। निगम टिकट मशीनों की जगह ऑटोमेटिक टिकट जनरेट मशीनें शुरू करेगा। यह मशीन कंट्रोल रूम से कनेक्ट होगी। आरएम और डीएम कार्यालय से भी यात्रियों का स्टेटस देखा जा सकेगा।

विज्ञापन


सभी सवारियों का टिकट न कटने पर ऑटोमेटिक टिकट जनरेट मशीन कंट्रोल रूम में अलर्ट भेजेगी। इससे संबंधित कंडक्टर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी। मशीन में सीसीटीवी कैमरा होगा। कंडक्टरों को मशीनें अलॉट करने से पहले इनका चेहरा मशीन से स्कैन होगा।
विज्ञापन


बसों के निकासी और प्रवेश द्वार पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बस और ऑटोमेटिक टिकट जनरेट मशीन में लगे सीसीटीवी कैमरों का नियंत्रण कंट्रोल रूम से होगा। जैसे ही सवारियां बस में सवार होंगी। प्रवेश और निकासी गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे सवारियों की गिनती कर उनका चेहरा स्कैन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी सवारियों का टिकट न कटने पर ऑटोमेटिक मशीन कंट्रोल रूम को चेतावनी संदेश भेजेगी। संदेश बताएगा कि कितने यात्रियों का कंडक्टर ने टिकट नहीं काटा है। यात्री ने जिस स्टेशन का टिकट कटवाया होगा, वहां सवारी के न उतरने पर भी कंट्रोल रूम में मेसेज

जाएगा। ऐसे में कंडक्टर किसी यात्री का आधा-अधूरा टिकट भी नहीं काट सकेगा। एचआरटीसी बसों में ऑटोमेटिक मशीन की सुविधा सफल होती है तो अत्याधुनिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम से लेस बसों में हिमाचल पहला राज्य बन जाएगा।

टांकेबाज कंडक्टरों पर कसेगा शिकंजा

automatic ticket generator machines in hrtc buses
HRTC

ऑटोमेटिक मशीन से टांकेबाज कंडक्टरों पर शिकंजा कसेगा। जो कंडक्टर यात्रियों का आधा-अधूरा टिकट काटते हैं या किराया लेने के बाद टिकट नहीं देते हैं, इससे इन पर लगाम लगेगी। कंडक्टर के बार-बार पकड़े जाने पर उसकी सेवाएं भी समाप्त की जा सकती हैं।

फर्जी पास चलाने वालों पर नजर
अधिकतर सरकारी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, कार्यालयों के कर्मचारी बस पास से सरकारी बसों में सफर करते हैं। कई यात्रियों ने येलो या सिल्वर कार्ड भी बनवाए हैं। कंट्रोल रूम में येलो, सिल्वर कार्ड और बस पास प्रयोग कर रहे यात्रियों का विवरण फीड होगा। ऑटोमेटिक मशीन में लगा सीसीटीवी कैमरा बस पास या कार्ड को स्कैन करेगा।

कार्ड फर्जी होने पर मशीन इसे स्वीकार नहीं करेगी। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि ऑटोमेटिक टिकट जनरेट मशीन सुविधा शुरू करने के लिए अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं। जल्द इसे शुरू किया जाएगा। निगम में टांकेबाज कंडक्टरों को नहीं बख्शा जाएगा। Published by Arvind Thakur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed