{"_id":"62434bf4f74c5d58752fa4ef","slug":"aurtho-opd-shift-shimla-news-sml4040701145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन हाउस से ई ब्लॉक में शिफ्ट होगी आर्थो ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन हाउस से ई ब्लॉक में शिफ्ट होगी आर्थो ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीएमसी प्रबंधन ने लिया फैसला
ग्रीन हाउस की छत का किया जाना है मरम्मत कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में ऑर्थो ओपीडी ई-ब्लॉक के टॉप फ्लोर पर शिफ्ट की जाएगी। वर्तमान में ऑर्थो ओपीडी आईजीएमसी के ग्रीन हाउस में चल रही है।
ग्रीन हाउस की फर्श और छत क्षतिग्रस्त हो चुकी है। अब इसका मरम्मत कार्य किया जाएगा। आईजीएमसी प्रबंधन के मुताबिक एक अप्रैल के बाद ओपीडी को शिफ्ट किया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। प्राचार्य ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पहले की तरह मरीजों की ओपीडी वापस आईजीएमसी के ग्रीन हाउस में शुरू हो जाएगी। आईजीएमसी के ग्रीन हाउस में सुबह साढे़ 9 से शाम 4 बजे तक ऑर्थो ओपीडी चलती है। इसके बाद शाम के समय यहां पर कैंसर मरीजों के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि मरम्मत कार्य पूरा होने में एक सप्ताह से दस दिन तक का समय लग सकता है। ग्रीन हाउस के मरम्मत कार्य पर करीब आठ से दस लाख रुपये खर्च होंगे। अस्पताल प्रबंधन ने लोक निर्माण विभाग को यह राशि जारी कर दी है।
कैंसर के मरीज रात के समय ठहरते थे यहां
आईजीएमसी में प्रदेशभर से कैंसर मरीज इलाज करवाने आते हैं। लंबे समय तक कीमोथेरपी और अन्य इलाज चलने से मरीजों को आईजीएमसी में रुकना पड़ता है। ऐसे में ग्रीन हाउस में ऑर्थो ओपीडी के साथ कैंसर मरीजों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। यहां लोग अपना बिस्तर लगाकर मुफ्त में ठहर सकते हैं।