फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Auction of 265 bighas of land, plant, machinery, building and vehicles of Indian Technomac Company today

Sirmour News: इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की 265 बीघा जमीन, प्लांट, मशीनरी, भवन और गाड़ियों की नीलामी आज

Tue, 27 Jun 2023 09:58 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Jun 2023 09:58 AM IST
सार

पांवटा साहिब के जगतपुर स्थित इस कंपनी की नीलामी प्रक्रिया की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसका न्यूनतम आरक्षित मूल्य 158 करोड़ रुपये तय किया है। 

विज्ञापन
Auction of 265 bighas of land, plant, machinery, building and vehicles of Indian Technomac Company today
इंडियन टेक्नोमैक कंपनी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

4300 करोड़ के बहुचर्चित कर एवं बैंक कर्ज घोटाले में फंसी इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की मंगलवार को चौथी बार नीलामी होगी। पांवटा साहिब के जगतपुर स्थित इस कंपनी की नीलामी प्रक्रिया की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसका न्यूनतम आरक्षित मूल्य 158 करोड़ रुपये तय किया है। नीलामी संबंधी सारी प्रक्रिया विभाग के संयुक्त आयुक्त एवं प्राधिकृत अधिकारी जीडी ठाकुर की अध्यक्षता में अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन


इससे पहले इसी साल 18 जनवरी को भी कंपनी की नीलामी की गई थी, जिसमें 6.36 करोड़ की नीलामी को प्रदेश उच्च न्यायालय ने बद्दी के खरीदार के पक्ष में पहले ही मंजूरी दे दी है। अब कंपनी की अन्य चल व अचल संपतियों की नीलामी होगी, जिसमें 265 बीघा जमीन के साथ साथ कंपनी के प्लांट, मशीनरी, भवन, शेड और 21 गाड़ियों की नीलामी किया जाना प्रस्तावित है। कंपनी की चल व अचल संपत्तियों के छोटे-छोटे लॉट बनाए हैं। कोई भी खरीदार इन्हें एक साथ भी खरीद सकता है। हिमाचल से बाहर के व्यक्ति भी इस नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन


विभाग ने जमीन के रकबे के आठ सेक्टर बनाए हैं, जिसमें 30, 46,12.5, 5.15, 2, 2, 2 बीघा के राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला रोड के साथ जमीन के प्लॉट हैं। 10 बिस्वा का और छोटा प्लाट है जो नेशनल हाईवे पर स्थित है। जिस भूमि पर फैक्टरी है, उसको भी छोटे-छोटे प्लॉट करके बेचा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीलामी सुबह 11:00 बजे शुरू होगी। कंपनी की 265 बीघा जमीन, भवन, शेड, प्लांट, मशीनरी की नीलामी की जाएगी। भूमि के 8 लॉट बनाए गए हैं। प्लांट व मशीनरी के 9 लॉट हैं। 21 गाडिय़ां हैं। कोई भी बोलीदाता चल व अचल संपत्तियों को इकट्ठा भी खरीद सकता है। कंपनी की शेष 183 बीघा रकबे की नीलामी बाद में होगी। विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

- जीडी ठाकुर, संयुक्त आयुक्त, राज्यकर एवं आबकारी विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed