{"_id":"6aec6bfe4593502f10090410","slug":"auckland-school-children-gave-pt-and-yoga-demonstrations-shimla-news-c-19-sml1002-816187-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ऑकलैंड स्कूल के बच्चों ने \nदी पीटी व योग की प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ऑकलैंड स्कूल के बच्चों ने दी पीटी व योग की प्रस्तुतियां
विज्ञापन
आइस स्केटिंग में भी दिखाया दमखम
नर्सरी के बच्चों ने बनी रेस और एनिमल फीस्ट रेस में लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज में वीरवार को जूनियर सेक्शन का वार्षिक खेल दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में सेंट थॉमस स्कूल की प्रधानाचार्य शेरॉन नंदा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य रूबेन जॉन भी मौजूद रहे। कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों ने पीटी, योग और स्केटिंग का प्रदर्शन किया। वहीं यूकेजी से दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने जिम्नास्टिक और ताइक्वांडो के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। खेल दिवस के दौरान विभिन्न आयु वर्गों के विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक और रोचक दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नर्सरी के विद्यार्थियों ने बनी रेस और एनिमल फीस्ट रेस में भाग लिया।
वहीं एलकेजी के बच्चों ने हैट इन द गो रेस और बॉल इन द कप रेस में हिस्सा लिया। यूकेजी के विद्यार्थियों के लिए गमबूट्स रेस और बैगवेंचर रेस आयोजित की गई। कक्षा पहली के विद्यार्थियों ने ग्रेट कप बैलेंस रेस और हूपला रेस में हिस्सा लिया जबकि कक्षा दूसरी के बच्चों ने पिरामिड फॉर्मेशन रेस और बॉल बैलेंसिंग रेस में अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने कहा कि नन्हे विद्यार्थियों को पूरे उत्साह और खुशी के साथ खेल गतिविधियों में भाग लेते देखना सुखद अनुभव है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को कक्षा से बाहर भी सीखने और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है।