{"_id":"6af20e4d748c52dd6805ad43","slug":"cricket-tournament-underway-in-panchayat-bandla-shimla-news-c-92-1-ssml1001-171541-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बंदला बी ने सिहड़ा को 11 रन से हराकर दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बंदला बी ने सिहड़ा को 11 रन से हराकर दर्ज की जीत
विज्ञापन
-पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 78 रन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बंदला में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को बंदला बी और सिहड़ा के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें बंदला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिहड़ा को 11 रन से पराजित किया।
मुकाबले में सिहड़ा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बंदला की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 78 रन बनाए। बंदला की ओर से कप्तान कर्म देव ने 18, रोहित ने 12 और संजीव कुमार ने 10 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिहड़ा की टीम 67 रन ही बना सकी और मुकाबला गंवा दिया। सिहड़ा की ओर से सागर ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। बंदला की ओर से राजेंद्र ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए। इस तरह बंदला की टीम ने 11 रन से मुकाबला अपने नाम किया।